विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या ये उप-कप्तान?' तिलक वर्मा की स्लेजिंग का शिकार हुए वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी फाइनल में बड़ी पारी खेलने से चूके

Published: Sun, 06 Sep 2026 03:06 PM (IST)

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हो गए, जब साउथ जोन के कप्तान तिलक ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी-तिलक वर्मा

वैभव सूर्यवंशी-तिलक वर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बैटिंग की कला दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भी दिखाई। उन्होंने तेजी से 44 रनों की पारी खेली और टीम को तेज शुरुआत दिला दी। हालांकि, इस दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने वैभव के साथ स्लेजिंग की। नतीजा ये हुआ कि सूर्यवंशी अपना अर्धशतक भी पूरा नहीं कर सके और आउट हो गए।

सूर्यवंशी ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर भी अपने चिर-परिचित अंदाज में बैटिंग शुरू की। उन्होंने मोहम्मद सिराज के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को टेंशन दे दी। इसके बाद तिलक उन्हें स्लेज करते हुए दिखाई दिए। सूर्यवंशी भी आउट हो गए और अब इसकी चर्चा होने लगी है।

वैभव सूर्यवंशी को तिलक वर्मा ने किया स्लेज

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ईस्ट जोन की टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी के बीच 100 रनों की साझेदारी हो चुकी थी, जिसने कप्तान तिलक को परेशान कर दिया है। वैभव 44 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसके बाद तिलक उन्हें स्लेज करते हैं। तिलक ने कहा, "क्या ये उप-कप्तान?" इसके बाद सूर्यवंशी ने अपना विकेट गंवा दिया और वे 44 रन बनाकर आउट हो गए।

वैभव को चामा वी मिलिंद ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। तिलक की स्लेजिंग के बाद ही सूर्यवंशी आउट हो गए और ऐसे में अब उनके ऊपर दूसरी पारी में नजरें रहने वाली हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन और शिखर मोहन का नहीं लगा शतक

अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार पारी खेली और उन्होंने तेज शुरुआत की और 46 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। हालांकि, 72 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने 10 चौका और एक छक्का लगाया लेकिन वे दुर्भाग्यशाली रहे क्योंकि रन आउट हो गए। उनके अलावा शिखर मोहन ने भी कमाल की बैटिंग की और 85 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें भी मिलिंद ने ही अपना शिकार बनाया। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026 Final Live Score: ईशान किशन ने क्रीज पर जमाए पैर, टी ब्रेक तक मजबूत स्थिति में वैभव की टीम

यह भी पढ़ें- गंभीर-अगरकर ने मिलकर मोहम्मद शमी के लिए बंद किया टीम इंडिया का दरवाजा? पूर्व कोच ने खोला सबसे बड़ा राज