ENG vs PAK: सलमान अली और मोहम्मद रिजवान ने बीच मैदान पर खोया होश, गंवा दिया बहुत बड़ा मौका; पाकिस्तान की फील्डिंग बनी मजाक-Video
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपनी फील्डिंग के कारण मजाक का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इस टीम की जमकर आलोचना भी हो रही है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खोया होश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अक्सर मैदान पर कुछ ऐसा कर देती है जिससे सोशल मीडिया से लेकर पूर्व दिग्गजों की जुबान पर बुराई रहती है। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इस टीम ने फिर ऐसा कुछ कर दिया कि मजाक का केंद्र बनी हुई है। टीम के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और कार्यवाहक कप्तान सलमान अली तो मैदान पर अपने होश ही खो बैठे।
इसका नतीजा ये रहा कि इंग्लैंड ने दूसरे दिन का अंत आठ विकेट के नुकसान पर 366 रनों के साथ किया। अगर उस्मान ने आखिरी में विकेट न दिलाए होते तो मेजबान टीम की स्थिति और मजबूत होती। उसने पहले ही पाकिस्तान पर 195 रनों की बढ़त ले ली है।
सलमान और रिजवान ने किया ब्लंडर
इंग्लैंड के बल्लेबाज लगातार रन बना रहे थे। ऐसे में पाकिस्तानी टीम को चाहिए था कि विकेट के मौके बनाए और हाफ चांसेस को विकेट में तब्दील करें, लेकिन ये टीम उल्टा ही कर रही थी। विकेट का मौका मिल रहा था तो उसे गंवा रही थी। ऐसा ही मामला 62वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। उस्मान की गेंद पर डैन लॉरेंस ने आगे निकलकर मारना चाहा, लेकिन गेंद फुलटॉस हो गई और सीधा उनके पैड पर लगी और स्लिप में खड़े सलमान के पास गई।
लॉरेंस क्रीज से अच्छी-खासी दूरी पर थे और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के अलावा सलमान के पास मौका था कि वह गेंद को स्टम्प पर मार विकेट ले लें, लेकिन ये दोनों एलबीडब्ल्यू की अपील करने में व्यस्त रहे। सलमान को होश तो आया और उन्होंने गेंद स्टम्प पर मारने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को रिजवान में मार बैठे। यहां अगर थोड़ा एलर्ट रहा जाता तो पाकिस्तान के हिस्से विकेट आ जाता। लॉरेंस ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर 120 रनों की साझेदारी की। अगर रिजवान और सलमान चौकन्ने रहते तो ये होता नहीं और पाकिस्तान मैच में काफी पहले वापसी कर सकती थी।
Pakistan fielding never fails to disappoint 🤣#ENGvPAK #ENGvsPAK pic.twitter.com/TofNwLv5ZB
— Akash Singh (@akashmsd_183) August 20, 2026
फील्डिंग ने किया निराश
देखा जाए तो दूसरे दिन पाकिस्तान की पूरी टीम की फील्डिंग ने काफी नुकसान पहुंचाया। कई मौकों पर खिलाड़ियों ने गेंद को रोकने के लिए एफर्ट ही नहीं किए। उस्मान ने दिन का खेल खत्म होने के बाद इस बात को माना भी। उन्होंने कहा, "इसमें कोई बहाना बनाने की जरूरत नहीं है। हमें और ज्यादा प्रयास करना था। फील्डिंग में गलतियां हुईं और इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।"
यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: हैरी ब्रूक की पारी ने इंग्लैंड को दी मजबूती, उस्मान अली ने कराई पाकिस्तान की वापसी
