विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs PAK: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में किया ऐतिहासिक कारनामा, खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के साथ टॉप पर पहुंचे

Updated: Thu, 20 Aug 2026 09:37 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लिश कप्तान जो रूट ने अर्धशतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

जो रूट

जो रूट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने ऐतिहासिक कारनामा किया है। उन्होंने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इसी पारी के दम पर उन्होंने इतिहाय रचते हुए तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे मुकाबले में रूट ने शानदार बल्लेबाजी की और 66 रन बनाए। वे बड़ी पारी खेलने से चूक गए लेकिन खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रूट ने तेंदुलकर के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने एक ही पारी से दो महान खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पर निशाना लगाया।

जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी

रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 68वां अर्धशतक लगाया। इसी के साथ वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने के मामले में तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेलकर 68 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था। हालांकि, रूट ने इस मुकाम को 167 टेस्ट मैचों में ही छू लिया और वे जल्द ही तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे।

जो रूट ने क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ा

रूट ने कप्तान के तौर पर दोबारा से वापसी की है। बेन स्टोक्स ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। इसके बाद रूट को दोबारा से टेस्ट टीम की कप्तानी मिली। परमानेंट कप्तान के तौर पर वापसी करते ही रूट ने अर्धशतक जड़ा और महान कप्तानों की खास लिस्ट में शामिल हो गए।

रूट अब टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक बार 50+ का स्कोर बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक 42 बार ये कारनामा किया है। उन्होंने इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व महान कप्तान क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 41 बार कप्तान रहते हुए 50+ का स्कोर बनाया था। लिस्ट में सबसे ऊपर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम है।

टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक 50+ स्कोर

ग्रीम स्मिथ - 61
रिकी पोंटिंग - 54
एलन बॉर्डर - 51
मिस्बाह उल हक - 43
जो रूट - 42*
क्लाइव लॉयड - 41

यह भी पढ़ें- IND vs SL: कुलदीप यादव की जगह पर मंडराया खतरा, 33 साल के ऑफ स्पिनर को मिल सकता है डेब्‍यू का मौका

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी-रोहित शर्मा शामिल, गिल कप्तान; पूर्व दिग्गज ने चुनी वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम