विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: कुलदीप यादव की जगह पर मंडराया खतरा, 33 साल के ऑफ स्पिनर को मिल सकता है डेब्‍यू का मौका

Updated: Thu, 20 Aug 2026 08:05 PM (IST)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा व आखिरी टेस्‍ट मैच कोलंबो के एससीसी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इसमें कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को डेब्‍यू का मौका दे सकती है।

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गॉल स्टेडियम में पांचवें दिन की पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए अच्छी थी और कुलदीप यादव इसका फायदा उठा सकते थे, लेकिन उन्होंने 11 ओवर में 38 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया।

इससे साफ दिखा कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल की नजर में कुलदीप तीसरे स्पिन गेंदबाज थे। उनसे पहले रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर 46.4 ओवर किए और 14 विकेट लिए। कुलदीप के खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान या टीम प्रबंधन को दोष देना आसान है कि उन्होंने इस गेंदबाज पर पर्याप्त भरोसा नहीं दिखाया।

सारांश कर सकते हैं डेब्‍यू

कुलदीप को मिले 11 ओवरों में भी वह ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिससे उन्हें ज्यादा गेंदबाजी दी जाती। पहली पारी में भी कुलदीप को अपना एकमात्र विकेट कमिंदु मेंडिस का मिला जिसमें शुभमन गिल के शानदार कैच का बड़ा योगदान था।

श्रीलंका की टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं इसलिए ऑफ स्पिन उनके विरुद्ध उपयोगी साबित हो सकती है। ऐसे में गिल के पास एक विकल्प है कि वह अगले मैच में कुलदीप की जगह ऑलराउंडर सारांश जैन को मौका दें।

कुलदीप को मिली अहम सलाह

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर एल शिवरामकृष्णन ने कुलदीप को सलाह दी कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के लिए टी-20 जैसा रवैया नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देखिए, पहली बात तो यह है कि सफेद गेंद से उन्हें विकेट मिल जाते हैं क्योंकि बल्लेबाज उन पर रन बनाने की कोशिश करते हैं और शॉट खेलते हैं।

यहां टेस्ट में, उन्हें यह बात भूलनी होगी। उन्होंने कहा कि लेकिन जब आप बल्ले के आस-पास तीन क्षेत्ररक्षक रखकर गेंदबाजी करते हैं और शायद सिर्फ एक क्षेत्ररक्षक बाउंड्री बचाने के लिए होता है तो आपको अलग तरह से गेंदबाजी करनी पड़ती है। इसलिए असरदार होने के लिए लाइन एवं लेंथ में निरंतरता शीर्ष स्तर की होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: मानव सुथार ने दिखाई भविष्य की उम्मीद, टीम इंडिया की लंबे समय की खोज पूरी होती दिखी

यह भी पढ़ें- IND vs SL: शुभमन गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, खिलाड़ियों से लेकर कमेंटेटरों के मुंह रह गए खुले-Video