विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी-रोहित शर्मा शामिल, गिल कप्तान; पूर्व दिग्गज ने चुनी वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम

Updated: Thu, 20 Aug 2026 07:32 PM (IST)

वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। विश्व कप के लिए पूर्व भारतीय दिग्गज ने अपनी टीम चुनी है। उन्होंने इसमें वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया है।

रोहित शर्मा-वैभव सूर्यवंशी

रोहित शर्मा-वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर अभी से ही चर्चा शुरू हो गई है। लगातार ये बहस बनी हुई है कि विश्व कप की टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी टीम चुनी है।

उथप्पा ने अपनी टीम में रोहित शर्मा को भी जगह दी है, जिनको लेकर हाल ही में रिपोर्ट्स आई थी कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया वनडे मैच उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है। पूर्व भारतीय दिग्गज ने अपनी टीम में कुछ हैरान करने वाले नाम शामिल किए हैं, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम भी शामिल है।

रॉबिन उथप्पा ने तीन चौंकाने वाले नाम किए शामिल

उथप्पा ने तीन ऐसे खिलाड़ियों को अपनी विश्व कप की टीम में शामिल किया है, जो वर्तमान में वनडे सेटअप का हिस्सा नहीं हैं। रॉबिन ने 15 साल की उम्र में सनसनी मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को अपनी टीम में शामिल किया है। वैभव ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट, तो खेल लिया है लेकिन अब तक वनडे टीम में उनका नाम एक बार भी नहीं आया है। सूर्यवंशी के अलावा उथप्पा ने संजू सैमसन को शामिल किया है।

संजू ने भारत के लिए अब तक 16 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 56.67 की औसत के साथ 510 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है। हालांकि, वे लंबे समय से वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए इस फॉर्मेट में 2023 में खेला था। उथप्पा ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने भी भारत के लिए आखिरी बार कोई मैच 4 साल पहले यानी 2022 में खेला था।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए रॉबिन उथप्पा की टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की बड़ी जीत! अपील के बाद ICC ने वापस लिया फैसला, लाहौर के स्टेडियम को दी क्लीन चिट

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान घटिया टीम, उन्हें 3-0 से पीटो', टेस्ट सीरीज के बीच स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाक का उड़ाया मजाक