'पाकिस्तान घटिया टीम, उन्हें 3-0 से पीटो', टेस्ट सीरीज के बीच स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाक का उड़ाया मजाक
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही, जिसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाक टीम का मजाक उड़ाया है।

इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाया है। ब्रॉड का मानना है कि पाक टीम बहुत अच्छी नहीं है और इंग्लैंड को उनके खिलाफ सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करनी चाहिए। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स में हो रहा है।
पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की असलियत पहले दिन ही सामने आ गई, जब पूरी टीम 171 रनों पर सिमट गई। पाक टीम एक समय अच्छी बैटिंग कर रही थी और उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद पाक की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पाकिस्तान के अगले 8 विकेट 74 रनों पर गिए, जिसके बाद बॉड ने उनका मजाक उड़ाया।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक
टेस्ट मैच के पहले दिन 'लव ऑफ क्रिकेट' यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पाकिस्तान की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, "वो एक कमजोर टीम है, बहुत अच्छी टीम नहीं है। मुझे लगता है कि इस सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से आसानी से जीत हासिल करनी चाहिए। हालांकि, इसकी कोई गारंटी नहीं है लेकिन अगर इंग्लैंड इस सीरीज को नहीं जीत पाता है, तो ये उसकी सबसे बड़ी विफलता होगी।"
पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। मेहमानों ने पहला विकेट मैच की पहली ही गेंद पर गंवा दिया, जब ओली रॉबिन्सन ने अजान अवैस को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद शान मसूद भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। इमाम उल हक (42) और अब्दुल्ला शफीक (61) ने पारी को संभाला लेकिन इमाम के आउट होने के बाद बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही। पाकिस्तान ने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 171 रनों पर सिमट गई।
ओली रॉबिन्सन और जोश टंग की कमाल की बॉलिंग
पाक के खिलाफ इंग्लैंड के दो गेंदबाज ही काफी थे। रॉबिन्सन ने शुरुआती स्पेल से ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। दूसरे छोर से जोश टंग ने भी लगातार विकेट लिए। दोनों गेंदबाजों ने 5 विकेट हॉल लिया और पाक को 171 रनों पर समेट दिया।
