विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेन स्टोक्स की जगह लेने वाला था यह ऑलराउंडर, सर्जरी ने फेरा पानी; सैम करन हुए इंग्लैंड के समर सीजन से बाहर

Updated: Thu, 20 Aug 2026 04:47 PM (IST)

ग्रोइन की चोट के कारण ऑलराउंडर सैम करन इंग्लैंड के समर सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

सैम करन

सैम करन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ग्रोइन की चोट के कारण ऑलराउंडर सैम करन इंग्लैंड के समर सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। इस समर की शुरुआत में बेन स्टोक्स के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद, इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को उनका सही रिप्लेसमेंट माना जा रहा था। हालांकि, 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में MI लंदन के लिए खेलते हुए ग्रोइन में चोट लगने की वजह से करन को शुक्रवार को ऑपरेशन करवाना होगा और वह इस सीजन में दोबारा मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।

करन ने 24 टेस्‍ट खेले

करन ने 2018 में 19 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था और कुल 24 टेस्ट मैच खेले थे। उन्‍होंने आखिरी मैच 2021 में खेला गया था। बेन स्टोक्स के जाने के बाद इंग्लैंड का मैनेजमेंट करन को रेड-बॉल स्क्वॉड में वापस लाने का इच्छुक रहा है।

करन के नाम पर विचार

सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए करन के नाम पर गंभीरता से विचार किया गया था। हालांकि, यह महसूस किया गया कि इस गर्मी में बहुत ज्‍यादा वर्कलोड के कारण हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में लगातार होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों में इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को खिलाना "गलत" होगा। इसलिए, उन्हें 9 सितंबर से एजबेस्टन में शुरू होने वाले सीरीज-डिसाइडर मैच के लिए स्क्वाड में शामिल करने की योजना बनाई गई थी।

जैक्‍स भी नहीं खेल पाएंगे

विल जैक्स भी अपेंडिक्स हटाने के सफल ऑपरेशन के बाद नहीं खेल पाएंगे। पाकिस्तान सीरीज के लिए जैक्स एक विकल्प थे, लेकिन डैन लॉरेंस को चुना गया। लॉरेंस स्पिनिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। इंग्लैंड स्टोक्स के बिना टीम को संतुलित करने के लिए चार तेज गेंदबाजों के साथ उन्हें टीम में शामिल कर रहा है।

ECB के एक बयान में कहा गया है कि इंग्लैंड सितंबर में श्रीलंका (व्हाइट बॉल) सीरीज से पहले उनके ठीक होने की स्थिति पर नजर रखेगा और उनकी उपलब्धता का आकलन करेगा। इससे संकेत मिलता है कि जैक्स इस पाकिस्तान सीरीज के लिए चुने जाने लायक फिट नहीं होंगे। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 15 सितंबर को तीन T20I मैचों के साथ शुरू होगी, जिसके बाद तीन ODI मैच खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd ODI Preview: गिल की फिटनेस और रोहित की फॉर्म पर रहेंगी निगाहें, सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd ODI Playing 11: रोहित-विराट के बल्लों पर दारोमदार, सीरीज जीतने के लिए इन 11 प्‍लेयर्स पर दांव लगा सकते हैं गिल