विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs IND 2nd ODI Playing 11: रोहित-विराट के बल्लों पर दारोमदार, सीरीज जीतने के लिए इन 11 प्‍लेयर्स पर दांव लगा सकते हैं गिल

Updated: Wed, 15 Jul 2026 01:31 PM (IST)

इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजर सीरीज कब्‍जाने पर है।

दूसरी जीत पर भारत की नजर

दूसरी जीत पर भारत की नजर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजर सीरीज कब्‍जाने पर है। सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

दूसरे वनडे में भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11 में ज्‍यादा बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है। टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन से शायद ही छोड़छाड़ करे। हालांकि, विराट कोहली और रोहित शर्मा का रन बनाना जरूरी है।

गिल की इंजरी पर कोई अपडेट नहीं

रोहित शर्मा और शुभमन गिल एक बार फिर पारी का आगाज करते नजर आ सक‍ते हैं। रोहित पहले वनडे में 11 रन ही बना सके थे। ऐसे में उनकी नजर बड़े स्‍कोर पर रह सकती है। दूसरी ओर कप्‍तान शुभमन गिल ने 80 रन की पारी खेली थी, लेकिन वह रिटायर हर्ट हुए थे।

गिल की इंजरी पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। प्री मैच कॉन्‍फ्रेंस पर गिल की चोट पर अपडेट मिल सकता है। अगर गिल बाहर होते हैं तो ईशान किशन को मौका मिल सकता है वहीं श्रेयस अय्यर कप्‍तानी करते नजर आ सकते हैं।  

 

 

विराट रन बनाने को बेताब

3 नंबर पर विराट कोहली नजर आएंगे। कोहली पिछले मैच में 1 चौके की मदद से 5 रन ही बना सके थे। ऐसे में वह बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। श्रेयस अय्यर को पहले वनडे शुरुआत तो अच्‍छी मिली थी, लेकिन वह इसे बड़े स्‍कोर में तब्‍दील नहीं कर पाए थे और रन आउट हो गए थे। विकेटकीपर केएल राहुल भी पहले में 1 रन ही बना सके थे।

पटेल ने जड़ी थी फिफ्टी

ऑलराउंडर अक्षर पटेल (57) और वॉशिंगटन सुंदर (52) ने बर्मिंघम में अर्धशतक लगाया था। ऐसे में वह लोअर ऑर्डर में फिर भारतीय बल्‍लेबाजी को मजबूती देंगे। साथ ही स्पिन डिपार्टमेंट भी संभालेंगे। तेज गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी शिवम दुबे के साथ ही जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर रह सकती है। गुरनूर बराड़ इंजरी के चहते बाहर हो सकते हैं। ऐसे में अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। टीम मैनेजमेंट के पास प्रिंस यादव का भी एक ऑप्‍शन है। 

भारत की संभावित प्‍लेंइग 11

शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह/प्रिंस यादव, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd ODI Live Streaming: बदल गया दूसरे वनडे का समय, फ्री में ऐसे देख पाएंगे यह मुकाबला

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: अक्षर पटेल और वॉशिंगटन की 'सुंदर' बल्लेबाजी से भारत ने इंग्लैंड को हराया, टीम इंडिया को 4 महीने बाद मिली जीत