विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौरव गांगुली के ऑइकॉनिक सेलिब्रेशन की यादें हुई ताजा, भारतीय टीम ने जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में उतारी जर्सी

Updated: Thu, 20 Aug 2026 04:18 PM (IST)

भारतीय मिक्सड डिसएबिलिटी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 3-4 से हारी, लेकिन आखिरी मैच जीतकर सौरव गांगुली के 2002 के लॉर्ड्स बालकनी जश्न को दोहराया।

भारतीय मिक्सड डिसएबिलिटी टीम

 भारतीय मिक्सड डिसएबिलिटी टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मिक्सड डिसएबिलिटी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने आखिरी मैच में जीत हासिल की। इंग्लिश टीम ने सीरीज को 4-3 से अपने नाम कर लिया। आखिरी मैच में जीत के बाद भारतीय टीम ने सौरव गांगुली के 24 साल पुराने जश्न को ताजा कर दिया। टीम इंडिया का जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भारतीय मिक्सड डिसएबिलिटी टीम ने 7 मैचों की सीरीज खेली और 3-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। आखिरी मैच में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया और इंग्लिश टीम को बुरी तरह से हराया। मैच के बाद लॉर्ड्स की बालकनी से, जो दृश्य देखने को मिला, उसने 24 साल पुरानी यादें ताजा कर दीं। मेन इन ब्लू के प्लेयर्स शर्ट उतारकर बालकनी में उसे लहराते हुए दिखाई दिए।

भारतीय टीम ने उतारी शर्ट

भारत को भले ही 7 मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम इंडिया ने आखिरी मैच में शानदार जीत हासिल की। भारत ने लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए अर्जुन गावरे ने 44 गेंदों पर 68 रन बनाए। कप्तान माजिद मगरे ने तेज तर्रार पारी खेली और मात्र 19 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने 206 रन बनाए।

इंग्लैंड की टीम 207 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी। मेहमान टीम बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही है और मात्र 80 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए हिलाल अहमद वानी ने 4, जबकि जयेश परमार ने 3 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी लॉर्ड्स की बालकनी में आए और शर्ट उतारकर लहराने लगे।

सौरव गांगुली ने 2002 में किया था ऐसा

नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में जीत के बाद गांगुली ने 2002 में लॉर्ड्स की बालकनी में आकर अपनी शर्ट उतारकर उसे लहराया था। उसकी चर्चा आज भी होती है। अब भारतीय मिक्सड डिसएबिलिटी टीम ने एक बार फिर से उन्हीं यादों को ताजा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- मैदान पर जीत, मंच पर तनातनी? अगर टीम इंडिया ने जीता एशिया कप, तो PCB चीफ मोहसिन नकवी को लेकर फंस सकता है पेंच

यह भी पढ़ें- मानव सुथार के 10 विकेट लेने के पीछे का 'सीक्रेट' पता चल गया, भारतीय स्पिनर ने Video में किया पूरा खुलासा