विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानव सुथार के 10 विकेट लेने के पीछे का 'सीक्रेट' पता चल गया, भारतीय स्पिनर ने Video में किया पूरा खुलासा

Updated: Thu, 20 Aug 2026 01:06 PM (IST)

टीम इंडिया के युवा स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्‍ट के बाद अपनी शानदार गेंदबाजी का राज खोला है।

मानव सुथार

मानव सुथार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के युवा स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्‍ट के बाद अपनी शानदार गेंदबाजी का राज खोला है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेले गए टेस्ट में 10 विकेट लेकर सुर्खियों में आने वाले मानव सुथार ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे 'स्पॉट बॉलिंग' और दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का अहम योगदान है।

गेंदबाजी का अभ्यास करते थे

स्‍टार स्‍पोर्ट्स पर शेयर एक वीडियो में सुथार ने बताया कि वह बचपन में 14-15 साल की उम्र से ही रोजाना 30 से 35 ओवर गेंदबाजी का अभ्यास करते थे। उनका मुख्य फोकस स्पॉट बॉलिंग (एक ही जगह पर लगातार गेंद डालना) पर रहता था। उनका मानना है कि स्पॉट बॉलिंग से ही किसी भी गेंदबाज की सबसे बेस्‍ट बॉल तैयार होती है।

इसके अलावा सुथार ने बताया कि वह बड़े होते हुए रविचंद्रन अश्विन को अपना आदर्श मानते थे। अश्विन की गेंदबाजी और उनकी विविधताओं ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया। गॉल टेस्‍ट के पहली पारी में सुथार ने 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी इस बॉलिंग की बदौलत भारत ने पहले टेस्‍ट में श्रीलंका को 165 रन से करारी शिकस्‍त दी।

 

पडिक्‍कल ने शतक लगाया

मुकाबले की बात करें तो पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए। देवदत्‍त पडिक्‍कल ने शतक लगाया। 3 नंबर पर उतरे बल्‍लेबाज ने 230 गेंदों पर 167 रन बनाए। केएल राहुल (82) और ध्रुव जुरेल (51) के बल्‍ले से भी अर्धशतक निकला।

सोनल दिनुशा के शतक की बदौलत श्रीलंका टीम पहली पारी में 284 रन बना सकी। भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया। मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें- 'मुझे IPL में एंट्री दिलाओ... ठीक है', यशस्‍वी जायसवाल के उकसावे में निरोशन डिकवेला ने गंवाया विकेट; मजेदार बातचीत का Video वायरल

यह भी पढ़ें- IND vs SL: मानव सुथार ने दिखाई भविष्य की उम्मीद, टीम इंडिया की लंबे समय की खोज पूरी होती दिखी