विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे IPL में एंट्री दिलाओ... ठीक है', यशस्‍वी जायसवाल के उकसावे में निरोशन डिकवेला ने गंवाया विकेट; मजेदार बातचीत का Video वायरल

Updated: Wed, 19 Aug 2026 09:01 PM (GMT+05:30)

भारत-श्रीलंका के गॉल टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और निरोशन डिकवेला के बीच आईपीएल को लेकर मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल हुआ।

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विपक्षी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली। भारत ने गॉल टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। हालांकि, जायसवाल और डिकवेला के बीच मजेदार बातचीत चर्चा का विषय बन गई।

भारत ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपने परसेंटेज प्वाइंट्स में काफी सुधार किया है। टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला जीतना आसान नहीं था क्योंकि बारिश लगातार मुकाबले को प्रभावित कर रही थी। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने शानदार खेल दिखाया और जीत दर्ज की। खेल के पांचवें दिन जायसवाल और डिकवेला की बातचीत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यशस्वी जायसवाल और निरोशन डिकवेला के बीच मजेदार बातचीत

पांचवें दिन टेस्ट मैच का 60वां ओवर चल रहा था। श्रीलंका के लिए डिकवेला बल्लेबाजी कर रहे थे। जायसवाल स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। जायसवाल ने कहा, "अरे यार पहली पारी में बहुत शॉट लगे थे। हमें कुछ तो देखना होगा, चलो।" डिकवेला ने जवाब दिया, "हां।" इसके बाद यशस्वी ने आगे कहा, "हां मैं देखना चाहता हूं, चलो मुझे दिखावो। उसे वहां पर मारो।" श्रीलंकाई बल्लेबाज ने इसका जवाब देते हुए कहा, "इसकी कोई जरूरत नहीं है। मुझे आईपीएल में ले चलो फिर मैं बल्लेबाजी करूंगा।"

डिकवेला के सवाल का जायसवाल ने एक बार फिर से शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हम करेंगे। हम करेंगे। चलो पहले उसे छक्का मारो और फिर मैं तुम्हें आईपीएल में ले जाऊंगा।" दोनों की इस तरह की मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भारत ने जीता मुकाबला

गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। टीम इंडिया ने देवदत्त पडिक्कल के शतक के दम पर पहली पारी में 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 284 रनों पर सिमट गई और भारत ने पहली पारी में 178 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 193 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया। मेजबान टीम 206 रनों पर सिमट गई और शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने मैच को 165 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: भारत ने 600वें टेस्‍ट को जीत के साथ बनाया स्‍पेशल, मानव सुथार के दम पर सीरीज में हासिल की बढ़त

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: हैरी ब्रूक ने ट्रेविस हेड से छीना नंबर-1 का ताज, गॉल टेस्ट के 'शतकवीर' देवदत्त पडिक्कल का क्या है हाल?