Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के हाथों शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड ने बदल डाली टीम, कप्तान स्टोक्स सहित प्लेइंग-11 में इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 10:30 PM (GMT+05:30)

    इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। अंतिम एकादश में बेन स्टोक्स सहित 4 खिलाड़ियों की ...और पढ़ें

    बेन स्टोक्स

    बेन स्टोक्स

    HighLights

    1. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा

    2. 25 जुलाई से शुरू होगा मैच

    3. इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 का किया एलान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 जुलाई से नॉटिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने अंग्रेजों को शर्मनाक हार थमाई थी। इसके बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी। अब तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम हो गया है। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं।

    कीवी टीम के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लिश टीम ने चार बदलाव कर दिए हैं। नाइटक्लब विवाद को बाद कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की वापसी हो रही है। उनकी वापसी तय थी और इस वजह से टीम में दो बदलाव होना लाजमी था। हालांकि, इंग्लैंड ने जो अंतिम एकादश बनाई है, उसमें चार बदलाव किए गए हैं। ये चेंज दूसरे मुकाबले में हार की वजह से किया गया है।

    बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की वापसी

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में गए थे। वहां पर दोनों ने कथित तौर पर लड़ाई की थी। इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें दूसरे मुकाबले बाहर कर दिया था। हालांकि, जांच के बाद दोनों के खिलाफ ईसीबी के नियम तोड़ने के पर्याप्त सबूत नहीं मिले और इसी वजह से उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। अब दोनों की इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में भी वापसी हो चुकी है।

    इंग्लैंड ने तीसरे मुकाबले के लिए टीम में चार बदलाव किए हैं। जॉर्डन कॉक्स, सन्नी बेकर, जेम्स रेव और मैथ्यू फिशर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हैरानी की बात ये है कि फिशर ने मैच की पहली पारी में अर्धशतक भी लगाया था। इसके बावजूद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ की वापसी हुई है। वे दूसरे मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे और अब तीसरे मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे। उनके अलावा शोएब बशीर को भी ग्यारह में जगह मिली है।

    खबरें और भी

    न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11

    बेन डकेट, एमीलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर।

    यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'हिटमैन' को पद्मश्री से किया सम्मानित

    यह भी पढ़ें- इज्जी शार्प के दम पर न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को रखा जिंदा, कीवी टीम के लिए क्या है समीकरण?