ENG vs PAK: रिकॉर्डवीर जो रूट! लॉर्ड्स में किया बड़ा काम, रिकी पोंटिंग रह गए पीछे
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में छोटी पारी में बड़ा ...और पढ़ें

जो रूट ने किया बड़ा काम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट लगातार कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। इस समय वह लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में रूट ने बड़ा स्कोर तो नहीं किया, लेकिन वह महान रिकी पोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने में जरूर सफल रहे।
इंग्लैंड की पहली पारी में रूट के बल्ले से सिर्फ 24 रन ही निकले थे। वह अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए, लेकिन ये रन उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड करने के लिए काफी थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग अब रूट से पीछे रह गए हैं।
रूट बने नंबर-1
अपनी इस पारी के दौरान रूट ने टेस्ट क्रिकेट में घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पोंटिंग को पीछे कर दिया है। रूट के अब घरेलू जमीन पर 7594 रन हो गए हैं। वहीं पोंटिंग के 7578 रन हैं। सचिन तेंदुलकर इस मामले में 7216 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
रूट सबसे ज्यादा टेस्ट रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के भी काफी करीब हैं। अगर रूट 1713 रन और बना लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। सचिन अभी 15291 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं। रूट के 14208 रन हैं।
जीत की तरफ इंग्लैंड
जहां तक मैच की बात है तो इंग्लैंड की टीम जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने पाकिस्तान के ऊपर 357 रनों की बढ़त ले ली है। बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल काफी बाधित रहा नहीं तो ये बढ़त और ज्यादा हो सकती थी। पाकिस्तान की मौजूदा बल्लेबाजी को देखते हुए लगता नहीं है कि वह चौथी पारी में इतना विशाल स्कोर बना पाएगी वो भी इंग्लैंड जैसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने।
