विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में 'भूचाल', सरफराज अहमद की छुट्टी तय; बीच सीरीज स्क्वाड में भी होगा बदलाव

Updated: Mon, 31 Aug 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पाकिस्तानी टीम में ...और पढ़ें

सरफराज अहमद-पाकिस्तान क्रिकेट टीम

सरफराज अहमद-पाकिस्तान क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पाकिस्तान टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल हो सकता है। टेस्ट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी सरफराज अहमद संभाल रहे हैं लेकिन उनकी कोचिंग में टीम का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में भी टीम 0-2 से पीछे है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दूसरे टेस्ट में हार के बाद बड़ा फैसला किया है। सरफराज अहमद की जगह सफेद गेंद क्रिकेट के हेड कोच माइक हेसन को रेड बॉल का भी कोच बनाया जा सकता है। पाकिस्तान में ये लगातार देखने को मिलता रहा है, जहां कोच और कप्तान को लगातार बदला जा रहा है। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को इंग्लैंड से वापस पाकिस्तान भेजने की भी बातें हो रही हैं।

माइक हेसन संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज को इंग्लैंड दौरे के बाद उनके पद से हटाया जा सकता है। माइक हेसन को रेड बॉल में भी कोचिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो इस समय वनडे और टी20 में टीम की कमान संभाल रहे हैं। इसके साथ ही सरफराज के भविष्य पर भी अब सवाल खड़े होने लग गए हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 9 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में मौजूद रह सकते हैं।

मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक की होगी घर वापसी

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। वे चार पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। इसके अलावा उनके शॉट सेलेक्शन पर भी सवाल खड़े हुए। अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें पाकिस्तान वापस भेजा जा सकता है। तीसरे टेस्ट में उनकी गाजी गोरी को मौका दिया जा सकता है। उनके अलावा इमाम उल हक चोट की वजह से लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में नहीं खेल सके थे। हालांकि, उनकी चोट को लेकर भी तमाम तरह के सवाल खड़े हुए।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला। पाकिस्तान को मैच में 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पहली पारी में 110 रनों पर सिमट गई थी, जबकि दूसरी पारी में 194 रन बना सकी।

यह भी पढ़ें- Asian Games में खराब व्‍यवस्‍था के विवाद पर बड़ा खुलासा, भारत अपनी बी टीम नहीं भेजेगा जापान

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: जोफ्रा आर्चर के सामने बाबर आजम की सिट्टी-पिट्टी गुल, शॉट को लेकर हुए कन्फ्यूज; अब हो रही है बेइज्जती - Video