Asian Games में खराब व्यवस्था के विवाद पर बड़ा खुलासा, भारत अपनी बी टीम नहीं भेजेगा जापान
सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों में क्रिकेट की व्यवस्थाओं को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऐसे ...और पढ़ें

एशियाई खेलों में नहीं जाएगी बी टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अभिषेक त्रिपाठी, जागरण,नई दिल्ली। अगले महीने से जापान में होने वाले आइची-नगोया एशियन गेम्स-2026 में क्रिकेट संबंधी कई अव्यवस्थाओं का जिक्र सामने आया था। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि खराब इंतजामात के चलते बीसीसीआई अपनी बी टीम वहां भेज सकता है। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसलि (एसीसी) की बैठक में ऐसा कुछ निकलकर नहीं आया है।
बैठक में सिर्फ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने ही कहा है कि जो व्यवस्थाओं की सूरत सामने आई है उसमें बी टीम को ही भेजा जा सकता है। बीसीसीआई या किसी और बोर्ड ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है।
नहीं बदलेगी भारतीय टीम
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई कोई बी टीम नहीं भेजेगा। जिस टीम का एलान कर दिया गया है वही खिलाड़ी जाएंगे। अगर कोई खिलाड़ी फिट नहीं होता है तो उसकी जगह रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर जो नाम दिए गए हैं उन्हें चुना जाएगा। एशियन गेम्स में पहले से ही अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम लिए जाते हैं और अगर रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ती है तो उन्हें ही चुना जाता है कोई नया नाम नहीं जोड़ा जाता। इसी कारण अगर एसीसी भी चाहे तो भी कोई बी टीम नहीं जा सकती।
हवा साफ करने के लिए....
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) August 31, 2026
🔥 एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट को लेकर खराब व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई
🔥 सिर्फ बांग्लादेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा कि ऐसी व्यवस्था में बी टीम भेजी जानी चाहिए
🔥 बीसीसीआइ या किसी अन्य क्रिकेट बोर्ड… pic.twitter.com/ZlYdNtjifN
जापान भेजें प्रतिनिधि
बैठक जापान में खराब व्यवस्थाओं को लेकर थी। एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी चेयरमैन हैं, ने कहा है कि सभी टेस्ट खेलने वाले देश जापान में अपने प्रतिनिधि भेजें और व्यवस्थाओं को परखें। साथ ही एसीसी भी अपना एक व्यक्ति वहां भेजेगी जो ये देखेगा कि व्यवस्थाएं किस तरह की हैं। जिस स्टेडियम में मैच होना है उसमें 300 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था ही है।
यह भी पढ़ें- IPL से गायब हो जाएगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम, रोहित-अक्षर सहित कई दिग्गज जता चुके हैं एतराज
