IPL से गायब हो जाएगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम, रोहित-अक्षर सहित कई दिग्गज जता चुके हैं एतराज
बीसीसीआई ने आईपीएल के एक नियम को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों से रिव्यू मांगा है। इसके अलावा भी बीसीसीआई ने ...और पढ़ें

आईपीएल के नियम को लेकर होगा बड़ा फैसला!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में हो सकता है कि एक बड़ा नियम लागू न हो। इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अभी मंथन कर रहा है और उसने सभी फ्रेंचाइजियों से इस नियम को लेकर राय मांगी है। ये नियम है इम्पैक्ट प्लेयर। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि बोर्ड आईपीएल-2026 को देखते हुए इस नियम की समीक्षा करेगा।
इस नियम के तहत टीमें अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती हैं। हालांकि, रोहित शर्मा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या जैसे कई बड़े खिलाड़ियों ने इस नियम की आलोचना की थी और कहा था कि इससे ऑलराउंडरों का भविष्य खतरे में है।
फ्रेंचाइजियों से मांगा रिव्यू
वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजियों से इस नियम को लेकर 31 अगस्त तक अपना रिव्यू देने को कहा है। इसके अलावा बीसीसीआई ने पीएमओए, अंपायरिंग, प्रैक्टिस सेशन, और प्लेइंग कंडिशन को लेकर भी रिव्यू मांगा है, लेकिन इसमें सबसे अहम इम्पैक्ट प्लेयर का नियम है।
बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों से कहा है, "आईपीएल-2026 के कप्तानों की मीटिंग में जो तय हुआ था, उसमें इस बात पर सहमति बनी थी कि टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद क्रिकेट ऑपरेशन के कई मुद्दों पर सभी फ्रेंचाइजियों से फीडबैक लिया जाएगा।"
सीजन से पहले ही हुआ था विरोध
सीजन से पहले हुई कप्तानों की मीटिंग में भी इस नियम को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। हालांकि, बीसीसीआई ने कहा था कि वह एक और सीजन इस नियम को जारी रखेगी और फिर इसके बाद देखेगी की क्या करना है। इसी को ध्य़ान में रखते हुए बीसीसीआई ने इस नियम पर ज्यादा फोकस रखते हुए फ्रेंचाइजियों से रिव्यू की मांग की है ताकि अगले सीजन को लेकर फैसला समय से पहले लिया जा सके।
