विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gautam Gambhir से भिड़ने वाले ग्राउंड्समैन ने खड़ा किया नया बखेड़ा, इस बार मिली कड़ी सजा

Updated: Fri, 28 Aug 2026 05:28 PM (IST)

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने पिछले साल द ओवल में भिड़ने वाले ग्राउंड्समैन ली फोर्टिस ने एक नया विवाद ...और पढ़ें

ली फोर्टिस और गौतम गंभीर के बीच हुआ था विवाद

ली फोर्टिस और गौतम गंभीर के बीच हुआ था विवाद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर से पिछले साल द ओवल में विवाद करने वाले सरे के ग्राउंड्समैन ली फोर्टिस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फोर्टिस को ईसीबी के कर्मचारी से लड़ने के कारण छुट्टी पर भेज दिया गया है।

फोर्टिस मैदान छोड़कर गए

बता दें कि द हंड्रेड के मैच के लिए तैयारी के दौरान ली फोर्टिस का कर्मचारी से विवाद हुआ। खबर है कि घटना के बाद कर्मचारी कथित रूप से रोने लगे थे। यह घटना 28 जुलाई की है। अगले दिन यहां एमआई लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच मुकाबला खेला जाना था।

दोनों टीमें ग्राउंड में ट्रेनिंग कर रही थीं। कुछ समय के बाद सरे के प्रमुख कार्यकारी स्‍टीव एलवर्थी मैदान पर फोर्टिस से बातचीत कर रहे थे। ग्राउंड्समैन मैदान से बाहर चले गए और फिर द ओवल में लौटकर नहीं आए। यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि फोर्टिस लौटेंगे या नहीं। सूत्रों की मानें तो फोर्टिस शायद ही अपना कार्यभार दोबारा संभालेंगे।

गंभीर से भिड़े थे फोर्टिस

बता दें कि कि द ओवल में फोर्टिस काफी जाना-माना नाम है। पिछले साल वो सुर्खियों में आए जब भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर से बहस हुई थी। पिच की स्थिति पर गंभीर और फोर्टिस के बीच तीखी बहस हुई थी। गंभीर ने फोर्टिस से कहा था, 'आप सिर्फ ग्राउंड्समैन हो, इससे ज्‍यादा कुछ नहीं।'

तब भारतीय बल्‍लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि फोर्टिस 'घमंडी' हैं। पता हो कि फोर्टिस 2012 से द ओवल के हेड ग्राउंड्समैन बने हुए हैं। वो 30 साल की उम्र से इस पद को संभाल रहे हैं। उन्‍होंने 2022 से 2024 तक लगातार तीन बार ईसीबी के ग्राउंड्स मैनेजर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। इस दौरान सरे ने लगातार तीन बार काउंटी चैंपियनशिप खिताब जीता।

ताजा घटना ने इंग्‍लैंड के सबसे पहचाने जाने वाले ग्राउंड्समैन फोर्टिस को धक्‍का पहुंचाया है और यह देखना होगा कि वो द ओवल पर लौटेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम WTC फाइनल में पहुंच पाएगी? राहुल द्रविड़ ने दिया अपने मन का ईमानदार जवाब

यह भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर का कोई काम नहीं, छोटी टीमों को हराकर खुश होते हैं', पूर्व भारतीय कप्‍तान ने हेड कोच को जमकर लताड़ा