विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय टीम WTC फाइनल में पहुंच पाएगी? राहुल द्रविड़ ने दिया अपने मन का ईमानदार जवाब

Updated: Tue, 25 Aug 2026 02:35 PM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि 'गिल ब्रिगेड' के पास डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में पहुंचने का मौका जरूर है, लेकिन उनकी राह आसान नहीं है।

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि 'गिल ब्रिगेड' के पास विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में पहुंचने का मौका है, लेकिन उनकी राह मुश्किल है।

भारतीय टीम डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल रेस में पीछे है और उसे बचे हुए मैचों में मजबूत नतीजों की जरूरत है ताकि टॉप-2 में बनी रहे। टीम इंडिया डब्‍ल्‍यूटीसी प्‍वाइंट्स टेबल (WTC Points Table) में पांचवें स्‍थान पर हैं और उसे आगे न्‍यूजीलैंड में टेस्‍ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद जनवरी 2027 में वह पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलिया की मेजबानी करेगी।

भारतीय टीम ने श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ मौजूदा सीरीज में दमदार शुरुआत करते हुए गॉल में पहला टेस्‍ट 165 रन से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। कोलंबो में जारी दूसरे टेस्‍ट में भी टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। द्रविड़ का मानना है कि श्रीलंका सीरीज पहला महत्‍वपूर्ण कदम है, लेकिन भारत को काफी काम करना बाकी है।

राहुल द्रविड़ ने क्‍या कहा

द्रविड़ ने जियोस्‍टार से बातचीत में कहा, 'मुझे उम्‍मीद है कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचे। अगर भारत यहां से डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के लिए क्‍वालीफाई करेगा तो बहुत अच्‍छी बात होगी। भारत थोड़ा पीछे है, लेकिन टीम के पास जिस तरह के खिलाड़ी हैं, आप किसी भी समय उन्‍हें कमजोर नहीं आक सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनकी शुरुआत अच्‍छी रही, तो यह पहला अच्‍छा कदम है।'

न्‍यूजीलैंड चुनौती का इंतजार

शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम (India National Cricket Team) अक्‍टूबर में न्‍यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी। द्रविड़ का मानना है कि इस सीरीज में भारत का कड़ा इम्तिहान होगा विशेषकर युवाओं का, जिनके पास उन परिस्थितियों में खेलने का सीमित अनुभव है।

द्रविड़ ने कहा, 'न्‍यूजीलैंड के घर में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। वो मजबूत टीम है। कई युवाओं को उन पर‍िस्थितियों का अंदाजा नहीं है तो ऐसे में वहां बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।'

अनुभवी खिलाड़‍ियों की कमी खलेगी

द्रविड़ ने ध्‍यान दिलाया कि भारतीय टीम को न्‍यूजीलैंड में कई अनुभवी खिलाड़‍ियों की कमी खलेगी, जो टेस्‍ट टीम का हिस्‍सा नहीं हैं। पूर्व हेड कोच ने कहा, 'उम्‍मीद है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी फिट रहे। हमें विराट, रोहित, रहाणे और पुजारा जैसे खिलाड़‍ियों की कमी खलेगी। ये सभी पिछली बार भारत के न्‍यूजीलैंड दौरे पर मौजूद थे। युवाओं के दृष्टिकोण से यह मजेदार सीरीज होगी।'

यह भी पढ़ें- IND vs SL 2nd Test Highlights: कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त, 18 गेंदों में ही भारतीय टीम ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा

यह भी पढ़ें- हॉकी मैच के दौरान हो गया राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ का टकराव, पुराने दिनों की याद हुई ताजा