हॉकी मैच के दौरान हो गया राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ का टकराव, पुराने दिनों की याद हुई ताजा
क्रिकेट के दो दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ का सामना एक हॉकी मैच के दौरान हो गया। दोनों इस दौरन काफी खुश नजर आ रहे थे।

राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ की हुई मुलाकात

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस समय खेले जा रहा हॉकी वर्ल्ड कप मैच में भारत का सामना बीती रात नीदरलैंड्स से था। पूरे भारत की नजरें इस मैच पर थी। तभी कुछ ऐसा नजारा दिख गया जिसने सभी को हैरान कर दिया और कुछ पुरानी क्रिकेट की यादें ताजा कर दीं। हालांकि, मैच का नतीजा भारत के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि उसे 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच के दौरान स्टैंड्स में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को देखा गया। दोनों स्टैंड में एक दूसरे से बात कर रहे थे और मैच का लुत्फ ले रहे थे।
द्रविड़ को पसंद है हॉकी
भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी निभा चुके द्रविड़ को हॉकी पसंद है। वह क्रिकेट में आने से पहले अपने स्कूल सेंट जोसेफ में हॉकी ही खेलते थे। द्रविड़ मिडफील्डर थे। उनके साथ खेले वाले अनिल अल्डरिन और संदीप सोमेश बाद में भारत की हॉकी टीम के लिए भी खेले। इसी साल जुलाई में द्रविड़ ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वह उन्हें हॉकी खेलना पसंद था।
द्रविड़ जब अंडर-19 टीम के कोच थे तब साल 2018 में न्यूजीलैंड में भारत और जापान की हॉकी टीमों का मैच देखने पहुंच गए थे। वॉ का मैच देखने के लिए आना थोड़ा हैरानी भरा जरूर लगा।
View this post on Instagram
भारत की परेशानी बढ़ी
भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है जिससे उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। इस हार के कारण भारत को अब दूसरी टीमों के बूते सेमीफाइनल में जाने के लिए निर्भर रहना होगा। भारत के लिए इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। ये गोल 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर आया जो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। अब भारत को अपना अगला मैच बड़े अंतर से जीतना होगा और दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निगाह रखनी होगी।
यह भी पढ़ें- IND vs SL: कुलदीप यादव के साथ हो गया बड़ा खेल? बीसीसीआई ने फिटनेस को लेकर दिया कन्फ्यूज करने वाला अपडेट
