IND vs SL 2nd Test Playing-11: बदल गई भारत की प्लेइंग-11, सारांश जैन का हुआ डेब्यू; कुलदीप यादव गए बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को ...और पढ़ें

सारांश जैन को मिला मौका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। कामिल मिसारा और पासिंदू सूर्याबंदारा को टीम में जगह मिली है। कामिला डेब्यू कर रहे हैं। सूर्याबंदारा को ने पिछले मैच में बतौर कनकशन प्लेयर डेब्यू किया था क्योंकि दिनेश चंडीमल चोटिल हो गए थे। चंडीमल इस मैच में नहीं है।
कुलदीप की जगह सारांश क्यों?
कप्तान गिल ने टॉस के समय बताया कि कुलदीप को इनफैक्शन हुआ है और इसी कारण वह नहीं खेल रहे हैं। इसी कारण सारांश के डेब्यू के दरवाजे खुले हैं। बाकी कोई और बदलाव टीम में नहीं हुआ है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदारा, कामिल मिसारा, कामिंडू मेंडिस, सोनल दिनुशा, पसिंदु सूर्याबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा।
यह भी पढ़ें- IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, सारांश जैन कर रहे हैं डेब्यू
यह भी पढ़ें- IND vs SL: SCC में उगाने होंगे जीत के फूल, आज से भारत और श्रीलंका के विरुद्ध शुरू होगा दूसरा टेस्ट
