विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: कुलदीप यादव के साथ हो गया बड़ा खेल? बीसीसीआई ने फिटनेस को लेकर दिया कन्फ्यूज करने वाला अपडेट

Updated: Sun, 23 Aug 2026 10:27 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को जगह नहीं दी है। ...और पढ़ें

कुलदीप यादव को नहीं मिला मौका

कुलदीप यादव को नहीं मिला मौका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कुलदीप यादव हाल के समय में टीम इंडिया के नियमित सदस्य नहीं रहे हैं। टी20 हो चाहे वनडे या टेस्ट, प्लेइंग-11 में उनकी जगह पक्की नहीं रहती है। गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में वह खेले थे, लेकिन आज से कोलंबो में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में उनका नाम नहीं है। वह बाहर कर दिए गए हैं और उनकी जगह सारांश जैन को मौका मिला है।

भारत ने इसके अलावा अपनी प्लेइंग-11 में कोई और बदलाव नहीं किया है। कुलदीप के बाहर जाने से कई लोग हैरान और निराश हैं। कुलदीप शानदार गेंदबाज हैं और उनमें विकेट लेने की क्षमता है। इसी कारण इस मैच में उनका न खेलना कई लोगों को परेशान कर रहा है।

गिल ने बताई वजह

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस दौरान गिल ने बताया कि कुलदीप की जगह सारांश को मौका मिला है। गिल ने कुलदीप को लेकर कहा कि उनको इनफैक्शन हुआ है इसी कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। बाद में बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कुलदीप यादव अपनी बीमारी से पूरी तरह से ठीक नहीं हो सके हैं। इसी कारण वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, अगर जरूरत पड़ती है तो वह कनकशन सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतर सकते है।"

बीसीसीआई के इस पोस्ट ने सवाल भी खड़े कर दिए हैं। अगर कुलदीप कनकशन सब्सीट्यूट के तौर पर खेल सकते हैं तो फिर बतौर खिलाड़ी के तौर पर क्यों नहीं?

 

खराब रहा था प्रदर्शन

कुलदीप इस समय अपने रंग में नहीं हैं। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर कुल एक ही विकेट लिया था। इस प्रदर्शन के बाद उनके दूसरे मैच में खेलने पर वैसे ही संकट के बादल थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदारा, कामिल मिसारा, कामिंडू मेंडिस, सोनल दिनुशा, पसिंदु सूर्याबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा।

यह भी पढ़ें- IND vs SL 2nd Test Playing-11: बदल गई भारत की प्लेइंग-11, सारांश जैन का हुआ डेब्यू; कुलदीप यादव गए बाहर

यह भी पढ़ें- IND vs SL: SCC में उगाने होंगे जीत के फूल, आज से भारत और श्रीलंका के विरुद्ध शुरू होगा दूसरा टेस्ट