ENG vs IND: इंग्लैंड ने तीसरे T20I के लिए किया अपनी प्लेइंग 11 का एलान, भारत को गहरा जख्म देना चाहेंगे अंग्रेज
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। ...और पढ़ें

भारत को जीत से वंचित रखना चाहेंगे इंग्लिश खिलाड़ी
HighLights
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग 11 की घोषणा की
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा
इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड ने सोमवार को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।
हैरी ब्रूक के नेतृत्व वाली इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि जिन 11 खिलाड़ियों ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में मैदान संभाला था, वो ही तीसरे मैच में भी अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे।
इंग्लैंड को बढ़त
याद हो कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था। इसके बाद इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को 6 गेंदें शेष रहते चार विकेट से पटखनी दी थी। इस तरह मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब उसकी कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।
इंग्लैंड की तीसरे टी20 आई के लिए प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।
भारत करना चाहेगा वापसी
वहीं, श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम नॉटिंघम में दमदार वापसी करना चाहेगी। भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन को बाहर बैठाकर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया था। मेहमान टीम तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगी।
खबरें और भी
Our XI is in for @TrentBridge! 🏏
— England Cricket (@englandcricket) July 6, 2026
Click below for the full story: