विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम होने का नाम नहीं ले रही हैं इंग्लैंड की मुसीबतें, स्टोक्स और एटकिंसन के बाद एक और दिग्गज हुआ बाहर

Updated: Mon, 15 Jun 2026 07:23 PM (IST)

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के बाद इंग्लैंड का एक और खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गया है। ये खिलाड़ी चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं उतरेगा।

बेन स्टोक्स और एटकिंसन दूसरे टेस्ट से बाहर

बेन स्टोक्स और एटकिंसन दूसरे टेस्ट से बाहर

HighLights

  1. ओली रॉबिन्सन घुटने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर

  2. बेन स्टोक्स और एटकिंसन भी नाइट क्लब घटना के कारण बाहर

  3. बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में जो रूट करेंगे कप्तानी

एपी, लंदन: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के बाद एक अन्य तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन भी घुटने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के विरुद्ध ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं।

रॉबिंसन ने पहले टेस्ट मैच में 77 रन देकर सात विकेट लिए थे। इंग्लैंड ने यह मैच 115 रन से जीता था। स्टोक्स और एटकिंसन को बुधवार को टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि एक नाइट क्लब में हुई घटना के बाद उनकी जांच चल रही है।

रिहैब में रहेंगे रॉबिंसन

रॉबिंसन टीम के साथ ही रहेंगे और 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले अपने घुटने की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन करवाएंगे। उनकी जगह पर अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले हेनरी क्रोकोम्बे को टीम में शामिल किया गया है। स्टोक्स की अनुपस्थिति में जो रूट टीम की कप्तानी करेंगे।

पहले मैच में मिली थी जीत

लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत मिली थी। इसी जीत का जश्न मनाने नाइट क्लब में पहुंचे स्टोक्स और एटकिंसन का वहां पर विवाद हो गया था। इसी कारण दोनों विवादों में फंस गए थे। हालांकि, इन दोनों ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के कर्फ्यू का भी उल्लंघन किया था और इसकी सजा भी इन दोनों को भुगतनी पड़ी है।

इन तीनों खिलाड़ियों का टेस्ट मैच से बाहर होना इंग्लैंड के लिए तगड़ा झटका है। न्यूजीलैंड की टीम इस कमी का फायदा उठाते हुए जीत के रास्ते पर वापसी करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें- नाइटक्लब की घटना के बाद बेन स्टोक्स-गस एटकिंसन पर गिरी गाज, इंग्लैंड की टेस्ट टीम से छुट्टी; इसे सौंपी गई कप्‍तानी

यह भी पढ़ें- Ben Stokes संन्‍यास लेने पर कर रहे विचार, ईसीबी ने इंग्लिश कप्‍तान को मन बदलने के लिए दिया समय