ENG vs SA: साउथ अफ्रीका की टीम पर लगा 'ग्रहण', इंग्लैंड ने भारत को पीछे छोड़ वनडे में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 342 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम ने बेथेल और जो रूट के शतकों की बदौलत 41 ...और पढ़ें

HighLights
- इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 342 रन से हराया
- साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज
- इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 342 रन से हराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वहीं, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर साउथ अफ्रीकी टीम पर दाग लग गया। वह अपने वनडे इतिहास में दूसरी बार सबसे स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
साउथेम्प्टन में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लैंड ने दमदार वापसी की। दो शर्मनाक हार के बाद हैरी ब्रूक की टीम ने न सिर्फ अपनी लाज बचाई बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया। इंग्लैंड टीम ने वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए भारत के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
इंग्लैंड ने दिया पहाड़ जैसा लक्ष्य
आखिरी वनडे मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन बनाए। जैकब बेथेल (110) और जो रूट (100) ने शतकीय पारी खेली। वहीं, जेमी स्मिथ (62) और जोस बटलर (नाबाद 62) ने अर्धशतक जड़े।
जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 20.5 ओवर में 72 रन बनाकर सिमट गई। टीम की तरफ से केवल तीन बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स (10), कॉर्बिन बॉश (20) और केशव महाराज (17) दोहरे अंक तक पहुंच सके। जोफ्रा आर्चर ने 9 ओवर में तीन मेडन करते हुए चार विकेट चटकाए। आदिल रशीद ने तीन विकेट चटकाए।
खबरें और भी
इंग्लैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने भारत को पीछे छोड़ा। साल 2023 में भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने वनडे में 100 से भी कम के स्कोर पर ऑल आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया।
वनडे में सबसे बड़ी जीत का अंतर
- 342 रन - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, साउथेम्प्टन, 2025
- 317 रन - भारत बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम, 2023
- 309 रन - ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023
- 304 रन - जिम्बाब्वे बनाम अमेरिका, हरारे, 2023
- 302 रन - भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई विश्व कप, 2023
वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका का 100 से कम का ऑल-आउट स्कोर
- 69 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 1993
- 72 बनाम इंग्लैंड, साउथेम्प्टन, 2025
- 83 बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2008
- 83 बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2022
- 83 बनाम भारत, कोलकाता, 2023
- 99 बनाम भारत, दिल्ली, 2022
अफ्रीका ने जीती सीरीज
साउथ अफ्रीका टीम अपने वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट हुई। इससे पहले साल 1993 में वह 69 के स्कोर पर सिमट गया था। साउथ अफ्रीका कुल छह बार 100 से भी कम के स्कोर पर ऑल आउट हो चुका है। हालांकि, अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।