पाकिस्तान को हराने के लिए इंग्लैंड ने खेला बड़ा दांव, 4 खिलाड़ियों की वापसी; Joe Root को मिली कमान
England Test Squad Against Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए इंग्लैंड ने स्क्वाड का एलान कर दिया है। जो रूट क ...और पढ़ें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो: ECB)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम का एलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में 4 खिलाड़ियों की वापसी हुई है। बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद जो रूट को टीम का कप्तान बनाया गया था, जो इस सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
जैकब बेथेले, जिन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, वे पहले दो मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं हैं। बेथेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। वे अपनी चोट से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से उनका नाम नहीं है। इंग्लैंड ने डैन लॉरेंस को दो साल बाद टेस्ट टीम में चुना है। वे पहले लगातार टीम का हिस्सा थे लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।
इंग्लैंड टीम में 4 खिलाड़ियों की वापसी
इंग्लैंड की टीम में लॉरेंस की वापसी हुई है। वे इंग्लैंड के लिए 14 टेस्ट मैच खेल चुके हैं लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ 2024 में खेला था। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में रनों की बरसात की, जिससे सेलेक्टर्स उन्हें टीम में चुनने को मजबूर हो गए। सैम कुक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टीम में चुना गया है।
इंग्लिश टीम में ओली पोप की भी वापसी हुई है। पोप आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एशेज सीरीज में खेलते हुए दिखे थे। इसके बाद वे टीम से बाहर थे लेकिन टीम में उनकी वापसी हुई है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी वापसी करने में सफल रहे हैं। वे भी एशेज में आखिरी बार खेले थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनकी वापसी हुई है।
खबरें और भी
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, इमीलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिंसन, जैमी स्मिथ, जोश टंग।