Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिकेट के मैदान में भिड़ेंगे पुराने दुश्मन, ईडन गार्डेंस में आज इंग्लैंड-स्काटलैंड में महत्वपूर्ण मैच

    By Vishal ShresthaEdited By: Rajat Gupta
    Updated: Sat, 14 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    इंग्‍लैंड और स्‍कॉटलैंड टीमें शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में टी-20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में भिड़ेंगी। दोनों को ही वेस्टइंडीज ने ...और पढ़ें

    जीत पर होगी इंग्‍लैंड की नजर।

    जीत पर होगी इंग्‍लैंड की नजर।

    HighLights

    1. इंग्‍लैंड ने अब तक खेले हैं 2 मुकाबले 

    2. नेपाल को करीबी मैच में 4 रन से हराया था

    3. वेस्‍टइंडीज के हाथों 30 रन से हार मिली थी

    विशाल श्रेष्ठ, जागरण कोलकाता। औल्ड (एयूएलडी) एनिमी यानी पुराना दुश्मन। इस स्काटिश पद का इंग्लैंड-स्काटलैंड की ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता का बखान करने में विशेष रूप से इस्तेमाल होता है, जो रग्बी में सन 1871 व फुटबॉल में 1872 से बदस्तूर जारी है। युनाइटेड किंगडम के इन दो देशों के बीच अब क्रिकेट के मैदान में नई प्रतिद्वंद्विता शुरू हुई है। दोनों टीमें शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में टी-20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में भिड़ेंगी।

    संयोगवश इसी दिन लगभग एक ही समय दोनों देशों की रग्बी टीमें एडिनबर्ग में कैलकटा कप में एक-दूसरे से जोर आजमाइश कर रही होंगी। एक दिलचस्प संयोग यह भी है कि कैलकटा कोलकाता का ही पूर्व प्रचलित अंग्रेजी नाम है, जहां क्रिकेट मैच होने जा रहा है।प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों ने मौजूदा टी-20 विश्व कप में अब तक एक-एक मैच जीता व एक-एक हारा है।

    दोनों को ही वेस्टइंडीज ने हराया है। स्काटलैंड ने हार के बाद शानदार वापसी करते हुए इटली को करारी शिकस्त दी है इसलिए उसके हौसले बुलंद हैं, दूसरी तरफ नेपाल से किसी तरह जीतने के बाद इंग्लैंड को वेस्टइंडीज से हार झेलनी पड़ी है। इसलिए स्काटिश टीम को लेकर वह काफी सतर्क होगी। दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में अब तक सिर्फ एक बार ही भिड़ी हैं, जो कि पिछले विश्वकप का मैच था और बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: बारिश के कारण रद हुआ मुकाबला तो क्या होगा? भारतीय टीम की सुपर-8 की उम्‍मीदों को लग सकता झटका

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच शीर्ष स्थान की लड़ाई, शनिवार को खेले जाएंगे 3 मुकाबले

    खबरें और भी