विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs PAK: बारिश के कारण रद हुआ मुकाबला तो क्या होगा? भारतीय टीम की सुपर-8 की उम्‍मीदों को लग सकता है झटका

Published: Fri, 13 Feb 2026 10:01 PM (IST)

टी20 विश्‍व कप 2026 के 27वें मुकाबले में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्‍तान से होगा। ग्रुप स्‍टेज ...और पढ़ें

15 फरवरी को खेला जाएगा मैच।

15 फरवरी को खेला जाएगा मैच।

HighLights

  1. कोलंबो में भारी बारिश की संभावना

  2. मौसम ने बढ़ाई फैंस की टेंशन 

  3. 15 फरवरी को होनी है टक्‍कर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत-पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। टी20 विश्‍व कप 2026 का यह 27वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

कोलंबो के मौसम ने फैंस की टेंशन बढ़ा रखी है। रविवार को कोलंबो में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगर भारत-पाकिस्‍तान मैच पर पानी फिरता है तो क्‍या होगा? यह सवाल हर क्रिकेट प्रेमी के मन में उठ रहा है।

रिजर्व डे नहीं है

भारत-पाकिस्‍तान मुकाबले के लिए या फिर टी20 विश्‍व कप 2026 में ग्रुप स्‍टेज के मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मुकाबला रद होता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा। ग्रुप ए की बात करें तो टीम इंडिया अभी टॉप पर है, वहीं पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं। हालांकि, भारत का रन रेट पाकिस्तान के मुकाबले काफी बेहतर है।

ग्रुप स्‍टेज में अगर किसी मुकाबले का रिजल्‍ट निकालना है तो कम से कम 5-5 ओवर का मैच जरूरी है। यदि बारिश के कारण खेल बाधित होता है लेकिन न्यूनतम ओवर (5) फेंके जा चुके हैं, तो हमेशा की तरह चेज करने वाली टीम के लिए रिवाइज टारगेट की गणना करने के लिए DLS मैथड का उपयोग किया जाएगा।

रविवार को कोलंबो का मौसम

  • श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, "15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।"
  • AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में रविवार को बारिश की 93 प्रतिशत संभावना जताई गई है।
  • दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्‍यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • कोलंबो में 15 फरवरी को 12 एमएम तक बारिश की संभावना जताई गई है।
  • रविवार को कोलंबो में बादल छाए रहेंगे और तूफान की भी आशंका जताई गई है।

पाकिस्‍तान टीम

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्‍तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।

भारतीय टीम

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan मैच पर मंडराए संकट के बादल, कोलंबो का मौसम तोड़ सकता करोड़ों फैंस का दिल

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Playing 11: पाकिस्‍तान को पराजित करने के लिए 3 बड़े बदलाव कर सकती टीम इंडिया, स्‍टार प्‍लेयर्स बेंच पर बैठेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।