Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinod Kambli को चलने के लिए लेना पड़ा लोगों का सहारा, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का Video भावुक कर देगा

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 09:33 PM (IST)

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेट विनोद कांबली चलने के लिए सं ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो। इमेज- सोशल मीडिया
    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. लंबे समय से बीमार हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर
    2. कांबली ने खेले 17 टेस्‍ट और 104 वनडे
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेट विनोद कांबली चलने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। उन्‍हें कुछ लोग सहारा देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो काफी भावुक करने वाला है। एक समय विनोद कांबली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्‍लेबाज माना जाता था। हालांकि, अब वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

    चलने में हो रही समस्‍या

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व बल्लेबाज को चलने में कठिनाई हो रही है। वह सड़क किनारे एक बाइक के सहारे खड़े होते हैं। इस दौरान वह कहीं जाने के प्रयास करते हैं, लेकिन उनके पैर लड़खड़ा रहे होते हैं। ऐसे में आसपास के लोग उन्‍हें सहारा देते हैं। इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर नरेंद्र नाम के एक यूजर ने शेयर किया है।

    ये भी पढ़ें: Vinod Kambli: विनोद कांबली पैसे-पैसे के लिए हुए मोहताज, आर्थिक तंगी दूर करने के लिए कुछ भी करने को तैयार

    वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा गया है, "पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली हाल के वर्षों में स्वास्थ्य समस्याओं और पर्सनल समस्याओं के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। हृदय की समस्याओं और डिप्रेशन सहित विभिन्न स्वास्थ्य चिंताओं के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुझे आशा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और उन्हें आवश्यक सहायता मिलेगी!"

    View this post on Instagram

    A post shared by Narendra Gupta (@narendra.g333)

    इंटरनेशनल क्रिकेट में कांबली का प्रदर्शन

    • इंटरनेशनल क्रिकेट में कांबली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अपने करियर में 17 टेस्‍ट और 104 वनडे खेली।
    • टेस्‍ट की 21 पारियों में उन्‍होंने 54.20 की औसत और 59.46 की स्‍ट्राइक रेट से 1084 रन बनाए।
    • इस प्रारूप में उन्‍होंने 3 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं।
    • वनडे की 97 पारियों में उन्‍होंने 32.59 की औसत और 71.94 की स्‍ट्राइक रेट से 2477 रन बनाए।
    • इस दौरान उनके बल्‍ले से 14 अर्धशतक और 2 शतक निकले।

    ये भी पढ़ें: Vinod Kambli: फिर विवादों में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली, नशे में पत्नी से की मारपीट; FIR दर्ज

    खबरें और भी