यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Virat Kohli सेल्फी के लिए थे तैयार, पर महिला फैन ने पकड़ लिया हाथ, फिर क्रिकेटर ने ऐसे जीता दिल
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों मुंबई में हैं। शुक्रवार को वह अपने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। इस दौरान विराट के साथ सेल्फी लेने के ...और पढ़ें

HighLights
- खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली
- अनुष्का संग नजर आए विराट कोहली
- विराट कोहली ने मानी अपने फैन की बात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों मुंबई में हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। इस दौरान विराट के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई।
इस बीच विराट की एक महिला फैन ने विराट का हाथ पकड़ लिया। हालांकि, विराट ने शानदार जेस्चर दिखाया और फैंस के साथ जमकर फोटो क्लिक कराईं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विराट ने मानी फैन की बात
सोशल मीडिया पर वायरल 28 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला फैन विराट कोहली से एक फोटो के लिए अनुरोध करती है। इस दौरान फैन को कैमरे का कुछ समझ नहीं आता है तो वह फोन किसी और को थमाने लगती है। इस दौरान विराट कोहली जाने लगते हैं तो वह फैन विराट कोहली का हाथ पकड़ लेती है। इसके बाद विराट कोहली रुक जाते हैं और आराम से फोटो क्लिक कराते हैं।
Virat Kohli clicked with a fan in Mumbai 🥰❤️
- Sweet gesture by King Kohli pic.twitter.com/ezxDT2G8cL
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) November 8, 2024
खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली
विराट कोहली हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, पूरी सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने 3 टेस्ट मैच में सिर्फ 93 रन ही बनाए थे। इस दौरान उनहोंने 1 अर्धशतक भी लगाया था। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में विराट का खाता तक नहीं खुला था। दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 70 रन बनाए थे।
तीसरे टेस्ट में फेल रहे थे विराट कोहली
पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में विराट कोहली बुरी तरह फेल रहे थे। उन्होंने पहली पारी में 1 रन और दूसरी पारी में 17 रन बनाए थे। तीसरे टेस्ट में भी विराट कोहली का बल्ला नहीं चला था। मुंबई में खेले गए सीरीज के आखिरी टेस्ट की पहली पारी में विराट ने 4 रन और दूसरी पारी में 1 रन बनाया था। ऐसे में भारतीय टीम सीरीज का एक मैच तक नहीं जीत पाई थी।