Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG Test: 16 साल और 69 टेस्‍ट के बाद हुआ ऐसा, इस दिग्‍गज जोड़ी के बिना उतरी भारतीय टीम

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 12:52 PM (IST)

    अफगानिस्‍तान के खिलाफ इकलौते टेस्‍ट मैच में शनिवार को भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। ...और पढ़ें

    भारतीय टीम

    भारतीय टीम

    HighLights

    1. गिल ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

    2. मानव सुथार ने किया टेस्‍ट डेब्‍यू

    3. मुल्‍लांपुर खेला जा रहा मुकाबला

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अफगानिस्‍तान के खिलाफ इकलौते टेस्‍ट मैच में शनिवार को भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। मुल्‍लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत टीम की ओर से मानव सुथार ने टेस्‍ट डेब्‍यू किया। राजस्‍थान के इस बाएं हाथ के स्पिनर को कुलदीप यादव ने डेब्‍यू कैप सौंपी।

    जडेजा को दिया आराम

    बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी में इस टेस्‍ट के लिए भारतीय स्‍टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आराम दिया। वहीं रविचंद्रन अश्विन पहले ही टेस्‍ट से संन्‍यास ले चुके हैं। ऐसे में मैच के दौरान अनोखा रिकॉर्ड बना और करीब 16 साल पुराने युग अंत हुआ।

    16 साल बाद हुआ ऐसा

    16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत अपने घरेलू मैदान पर किसी टेस्‍ट में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा में से किसी एक को प्‍लेइंग 11 में शामिल किए बिना मैदान पर उतरा हो। इससे पहले ऐसा नवंबर 2010 में नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। तब से इन दोनों में से कोई एक भारत के सभी 69 घरेलू टेस्ट मैचों में खेला है।

    तब नहीं हुआ था डेब्‍यू

    नवंबर 2010 तक जडेजा और अश्विन ने टेस्‍ट डेब्‍यू भी नहीं किया था। अश्विन को 2011 और जडेजा को 2012 में टेस्‍ट डेब्‍यू कैप सौंपी गई। इसके बाद से यह जोड़ी होम ग्राउंड पर भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ रही। अश्विन ने अपने करियर में 106 टेस्‍ट मैच खेले और 537 विकेट चटकाए। वह भारत के लिए टेस्‍ट में दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दिसंबर 2024 में अश्विन ने टेस्‍ट को अलविदा कह दिया था। वहीं जडेजा ने अब तक खेले 89 टेस्‍ट में 348 शिकार किए हैं।

    खबरें और भी

    भारत की प्‍लेइंग 11

    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

     

     

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: कौन हैं मानव सुथार जिन्हें रवींद्र जडेजा की जगह मिला टीम इंडिया में मौका, जानिए पूरा सफर

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG Playing-11: 129 विकेट लेने वाले को गिल ने दिया डेब्यू का मौका, भारत की पहले बैटिंग; देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11