Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आयरलैंड के अलावा वो मौके जब टीम इंडिया T20I सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सकी! भारत के दामन पर लगा था कलंक

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 06:21 PM (GMT+05:30)

    आयरलैंड ने टी20 सीरीज में भारत का व्हाइटवॉश कर दिया। इससे पहले टीम इंडिया का चार बार किसी टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ हो चुका है। ...और पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

    भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ भारत को टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत सकी और उनका सूपड़ा साफ हो गया। भारत की बल्लेबाजी इस दौरे पर सवालों के घेरे में रही। जिस टीम ने कुछ समय पहले ही विश्व कप जीता था, उसे आयरलैंड जैसी निचली रैंकिंग वाली टीम से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ये सीरीज उस लिस्ट में शामिल हो गई है, जहां टीम इंडिया किसी टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सका है। आइए आपको हम उन सभी सीरीज के बारे में बताते हैं।

    भारत 5 बार टी20 सीरीज में एक भी मैच जीतने में हुआ असफल-

    1. आयरलैंड बनाम भारत, 2026

    दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज खेली गई। आयरिश टीम ने पहला मुकाबला 34 रनों से अपने नाम किया था। इसके बाद उम्मीद थी कि टीम इंडिया वापसी करेगी और दूसरा मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करेगी। हालांकि, आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर कर दिया और दूसरा मैच 1 रन से जीत लिया। इसी के साथ सीरीज में भारत के जीत का खाता नहीं खुला।

    2. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019

    आयरलैंड से पहले भारत के साथ 2019 में ऐसा हुआ था, जब टीम टी20 सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी थी। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर 2 मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला मैच 3 विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मुकाबले में भी ग्लेन मैक्सवेल के शतक के दम पर कंगारुओं ने जीत हासिल की थी।

    3. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 2015

    भारत को अपने घर पर टी20 सीरीज में साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज को प्रोटियाज ने 2-0 से अपने नाम किया था। आखिरी मुकाबला कोलकाता में खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से मैच रद हो गया था। इस सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया था।

    खबरें और भी

    4. भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2012

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज साल 2012 में खेली गई थी। उस सीरीज का पहला मुकाबला वाइजैग में खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से ये मैच रद हो गया था। इसके बाद दूसरा मुकाबला खेला गया, जहां भारत को मात्र एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत सकी। कीवी टीम ने सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया।

    5. न्यूजीलैंड बनाम भारत, 2009

    भारत ने 2009 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। इस दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस दौरे पर टीम इंडिया कोई भी मुकाबला नहीं जीत सकी थी। भारत को 2-0 से टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें- कौन बनेगा इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान? बेन स्टोक्स के बाद ये नाम हैं रेस में आगे

    यह भी पढ़ें- ओलंपिक में कैसे क्वालिफाई करेंगी टीमें, क्या होगा फॉर्मेट? आईसीसी ने बता दिया सब कुछ