यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gautam Gambhir Head Coach: गौतम गंभीर के सामने खिताब बरकरार रखने की चुनौती, उनके हेड कोच रहते भारतीय टीम खेलेगी ये 5 ICC इवेंट
गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने हैं। ऐसे में उनके सामने खिताब को बरकरार रखने की चुनौती है। वह जुलाई के अंत में शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से टी ...और पढ़ें

HighLights
- श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया से जुड़ेंगे गौतम गंभीर
- वनडे विश्व कप 2027 तक रहेगा गंभीर का कार्यकाल
- अगले ही साल खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की समाप्ति के साथ ही राहुल द्रविड का बतौर हेड कोच कार्यकाल भी समाप्त हुआ। भारतीय टीम ने द्रविड़ को फेयरवेल गिफ्ट की रूप में आईसीसी का खिताब दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी।
इसके साथ ही टीम ने सालों से चले आ रहे आईसीसी खिताब के सूखे को भी खत्म किया। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद से ही टीम को निराशा हाथ लग रही थी। हालांकि, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम के अच्छे दिन आए।
श्रीलंका दौरे से जुड़ेंगे गंभीर
अब गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने हैं। ऐसे में उनके सामने खिताब को बरकरार रखने की चुनौती है। वह जुलाई के अंत में शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया से जुड़ेंगे और उनका कार्यकाल वनडे विश्व कप 2027 तक रहेगा। इस दौरान भारतीय टीम आईसीसी के 5 इवेंट में हिस्सा लेगी।
गंभीर के सामने अब पहली चुनौती चैंपियंस ट्रॉफी 2025 है। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। इस दौरान रोहित शर्मा ही भारतीय टीम के कप्तान होंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के कई खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, इसके बाद कई सीनियर खिलाड़ी संन्यास का एलान कर सकते हैं।
खबरें और भी
2027 में वनडे विश्व कप खेला जाएगा
अगले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाएगा। WTC फाइनल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी। 2026 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। भारतीय टीम के पास सबसे ज्यादा बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने का मौका है।
टीम इंडिया ने अब तक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। इसके बाद 2027 में वनडे विश्व कप खेला जाएगा। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2027 में फिर से WTC फाइनल खेला जाएगा।
गंभीर के सामने चुनौती
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
WTC फाइनल 2025
टी20 वर्ल्ड कप 2026
वनडे विश्व कप 2027
WTC फाइनल 2027