Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम गंभीर सहित BCCI अध्यक्ष ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुख, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई संवेदना

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 11:47 PM (IST)

    दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट को लेकर भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने दुख जताया है। उनके अलावा कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया है ...और पढ़ें

    दिल्ली ब्लास्ट पर पूर्व क्रिकेटरों ने जताया दुख

    दिल्ली ब्लास्ट पर पूर्व क्रिकेटरों ने जताया दुख

    HighLights

    1. दिल्ली ब्लास्ट को लेकर गमगीन हुए भारतीय क्रिकेटर

    2. दिल्ली में हुए ब्लास्ट में 10 से ज्यादा लोगों की मौत और कई घायल

    3. सोमवार शाम को लाल किले के पास हुआ ब्लास्ट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के व्यस्तम इलाकों में से एक लाला किले के पास सोमवार शाम ब्लास्ट हुआ। ये ब्लास्ट एक कार में हुआ जिससे आसपास की कारें भी चपेट में आ गईं और अभी तक तकरीबन 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मिन्हास ने दुख जताया है।

    इन दोनों के अलावा भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी पोस्ट कर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। इस ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया है। कई क्रिकेटरों ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।