Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs CSK Preview: चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चाहिए जीत, गुजरात की नजरें टॉप-2 पर

    Updated: Thu, 21 May 2026 05:00 AM (IST)

    गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में शीर्ष दो में जगह पक्की करने उतरेगी, जबकि सीएसके को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत अनि ...और पढ़ें

    गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

    गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, अहमदाबाद। प्लेऑफ में पहले ही अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विरुद्ध गुरुवार को होने वाले आईपीएल के मैच में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखकर शीर्ष दो में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। लीग चरण में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के दो अवसर मिलते हैं।

    गुजरात टाइटंस अभी 16 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (18 अंक) पहले स्थान पर है। इन दोनों के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (16 अंक) भी शीर्ष दो में जगह बनाने की दौड़ में है। इन तीनों टीम ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अगर गुजरात टाइटंस सीएसके की विरुद्ध बड़ी जीत दर्ज करता है तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के (+1.065) नेट रन रेट से भी आगे निकल सकता है।

    सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी मौका

    सनराइजर्स अगर अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी को हरा देता है तो पहले दो स्थान के लिए फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। अभी गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (+0.400) है जो सनराइजर्स (+0.350) से बेहतर है। पिछले मैच में सनराइजर्स के हाथों हार के कारण सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। ऐसे में पांच बार की पूर्व चैंपियन सीएसके सत्र के अपने संभावित अंतिम मैच में प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगी।

    टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर

    ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली टीम सीएसके टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है और प्लेॉफ में अंतिम स्थान के लिए दावेदारी में बने रहने के लिए उसे गुजरात के विरुद्ध जीत के साथ अन्य मैचों के परिणाम भी अपने अनुकूल रहने के लिए प्रार्थना करनी होगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर होने वाले इस मुकाबले से पहले टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और उनके प्रारंभिक जोड़ीदार साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं।

    खबरें और भी

    सीएसके के गेंदबाजों के लिए उन पर अंकुश लगाना बड़ी चुनौती होगी। बीच के ओवरों में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकता है जिसमें गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान सीएसके की मजबूत बल्लेबाजी पंक्ति की परीक्षा लेंगे।

    गुजरात के मध्य क्रम में निरंतरता का अभाव

    कप्तान गिल, जोस बटलर और सुदर्शन गुजरात की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करते रहेंगे। हालांकि गुजरात के मध्य क्रम में निरंतरता का अभाव है और ऐसे में चेन्नई के बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। दोनों टीम का एक दूसरे के विरुद्ध रिकॉर्ड अभी 4-4 से बराबर है। हालांकि गुजरात ने इस सत्र के शुरू में चेपॉक में चेन्नई को आठ विकेट से हराया था। पिछले मुकाबले में कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लेकर सीएसके के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया था। सीएसके के लिए यह बेहद जरूरी है कि गायकवाड़ और संजू सैमसन उनके शुरुआती स्पेल में टिके रहें।

    इस प्रकार हैं टीम

    चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, डियान फारेस्टर, जैक फाल्क्स, अंशुल कंबोज, मैकनील नोरोंहा, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, कुलदीप यादव।

    गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर (विकेटकीपर), कानर एस्टरहुइजन, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयंत यादव।

    यह भी पढ़ें- 'आप बुमराह के साथ भी ऐसा करेंगे', मोहम्मद शमी को लगातार इग्नोर किए जाने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज का अगरकर पर फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें- LSG के बॉलर को 'अब कहां गई पर्ची' वाला कमेंट देकर बुरी तरह फंसे Sunil Gavaskar, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी