विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिंबाब्‍वे के पूर्व क्रिकेटर Guy Whittall पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, पालतू कुत्‍ते ने बचाई जान

Published: Thu, 25 Apr 2024 02:13 PM (IST)

जिंबाब्‍वे के पूर्व ऑलराउंडर गाय विटल पर हुमारी क्षेत्र में तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। हना विटल ने ऑलराउंडर की ...और पढ़ें

गाय विटल ने मौत को मात दी और चोट से उबर रहे हैं
गाय विटल ने मौत को मात दी और चोट से उबर रहे हैं

HighLights

  1. गाय विटल पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया
  2. गाय विटल के लिए उनका पालतू कुत्‍ता बचाव में आया
  3. गाय विटल को एयरलिफ्ट करके हरारे भेजा गया, जहां उनका आगे का उपचार होगा

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जिंबाब्‍वे क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर गाय विटल पर हुमानी क्षेत्र में हाल ही में तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक गाय विटल हुमानी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए गए थे, जहां उन पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। पूर्व ऑलराउंडर इस समय ठीक होने में जुटे हुए हैं।

गाय विटल के पालतू कुत्‍ते चिकारा ने तेंदुए से लड़ाई की और 51 साल के क्रिकेटर की जान बचाई। हालांकि, चिकारा को तेंदुए ने काट लिया और उसका भी उपचार किया जा रहा है। गाय विटल की पत्‍नी हनाह ने इस खबर की पुष्टि की और अपने पति की पट्टियों से ढके शरीर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने 'स्‍पेशल मैसेज' देकर मांगी माफी

पूर्व ऑलराउंडर को एयरलिफ्ट के जरिये हरारे भेजा गया, जहां उनका घाव भरने के लिए सर्जिकल उपचार किया जाएगा। हनाह के हवाले से डेली मेल ने कहा, ''गाय विटल वाकई भाग्‍यशाली हैं। पहले मगरमच्‍छ और अब तेंदुआ, वो वाकई 9 जिंदगी वाली बिल्‍ली हैं। गाय विटल भाग्‍यशाली थे कि च‍िकारा वहां उनकी मदद करने को था, जिसने तेंदुए को दूर भगा दिया। वरना कौन जानता है कि इसका अंत कैसे होता।''

बता दें कि पशु चिकित्‍सा अस्‍पताल में पालतू कुत्‍ते चिकारा का उपचार चल रहा है। विटल कुछ साल पहले मगरमच्‍छ के कारण सुर्खियों में आए थे। जानकारी के मुताबिक मगरमच्‍छ उनके घर में बेड के नीचे सो रहा था।

हनाह ने कहा, ''हम चिकारा के बहुत आभारी हैं। चिकारा को पार्टी में कुछ अतिरिक्‍त चिकन मिलना तय है। चिकारा को कुछ हल्‍की-फुल्‍की चोटें आईं हैं और उसका उपचार चल रहा है। वो जल्‍द ही ठीक हो जाएंगे। अच्‍छी बात यह है कि गाय विटल भी बात कर पा रहे हैं। वो सभी को बता रहे हैं कि किस तरह तेंदुए से लड़े, लेकि हम सभी जानते हैं कि च‍िकारा ने ही उन्‍हें बचाया है।''

यह भी पढ़ें: राशिद खान के 3 लाजवाब शॉट और मुकेश कुमार की तीन गजब की गेंदें, आखिरी ओवर में रोमांच और ड्रामा की हदें हुईं पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।