Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy Birthday Virat: जितने अच्छे खिलाड़ी हैं 'विराट', उतना ही है एग्रेशन, जानें 'किंग कोहली' से जुड़े पांच बड़े विवाद

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 09:00 AM (IST)

    विराट कोहली (Virat Kohli Happy Birthday) मैदान पर जितने अच्छे खिलाड़ी हैं उतना ही उनके अंदर एग्रेशन भी है। किंग कोहली का मैदान के अंदर और मैदान के बाह ...और पढ़ें

    विराट कोहली का विवादों से पुराना नाता रहा है।
    विराट कोहली का विवादों से पुराना नाता रहा है।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर 2023 को 35 साल के हो गए। देश भर के क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से धूम मचा रहे हैं। उनके बर्थडे पर उनके फैंस विराट से जुड़े हुए दिलचस्प कहानी जानने को बेताब हैं।

    विराट कोहली मैदान पर जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, उतना ही उनके अंदर एग्रेशन भी है। किंग कोहली का मैदान के अंदर और मैदान के बाहर कई खिलाड़ियों से विवाद भी हो चुका है। गौतम गंभीर के साथ उनका कई बार विवाद हुआ है। आइए आज उनके पांच बड़े विवादों के बारे में जानते हैं।

    गौतम गंभीर और विराट कोहली

    आईपीएल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए एक मैच के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली आमने-सामने हो गए थे। केकेआर के लक्ष्मीपति बालाजी ने विराट कोहली को आउट किया तो गंभीर और विराट कोहली मैदान पर ही भिड़ गए थे। वहीं, साल 2023 में भी लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के एक मैच के दौरान दोनों एक बार फिर भिड़ गए थे।

    वनडे कप्तानी से हटाए जाना

    वनडे कप्तानी से हटाए जाने के दौरान कोहली के एक बयान ने तूफान खड़ा कर दिया था। विराट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि उनको वनडे कप्तानी से हटाए जाने को लेकर BCCI की तरफ से कोई संदेशा नहीं आया था। वहीं, सौरव गांगुली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि इस मसले पर विराट कोहली से बातचीत की गई थी।

    खबरें और भी

    अनिल कुंबल के साथ विवाद

    जब विराट कोहली टीम के कप्तान थे तो उसी दौरान भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले भारतीय टीम के मुख्य कोच थे। दोनों के बीच कभी नहीं पटी। मामला इतना बढ़ा था कि अनिल कुंबले को इस्तीफा तक देना पड़ा था। इस विवाद पर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी भड़के थे।

    यह भी पढ़ें- World Cup 2023 Points Table: अफगानिस्तान ने प्वाइंट्स टेबल में मचाई उथल-पुथल, पाक का बिगाड़ा खेल; सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाया मजबूत कदम

    दर्शकों को दिखाई थी मिडिल फिंगर

    मामला साल 2012 का है। उस वक्त टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। कहा जाता है कि सिडनी टेस्ट में स्टेडियम के बाहर खड़े फैंस विराट कोहली को अपशब्द कहने लगे थे। इसके बाद कोहली ने दर्शकों को मिडल फिंगर दिखाई थी। यह मामला भी कभी गरम रहा था।

    क्रॉच ग्रैब जश्न

    आईपीएल 2019 में आरसीबी मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली विकेट का जश्न मनाने के दौरान अपना क्रॉच पकड़ते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इस घटना ने विवाद को जन्म दिया और प्रशंसकों और विशेषज्ञों द्वारा समान रूप से इसकी आलोचना की गई।

    यह भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट के आईपीएल में 5 सबसे बड़े विवाद, गंभीर और वॉर्नर से हो चुकी है तू-तू, मैं-मैं