Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    6 छक्कों से लेकर कैंसर तक Yuvraj Singh का करियर, Team India को दो बार चैंपियन बनाने में ऑलराउंडर ने निभाया अहम रोल

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 10:23 AM (IST)

    12 दिसंबर 1981 में चंडीगढ़ में जन्मे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह आज पूरे 42 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने टीम को दो-दो व ...और पढ़ें

    युवराज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे
    युवराज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे

    HighLights

    1. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह आज पूरे 42 साल के हो गए हैं
    2. 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज ने भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया है
    3. युवराज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Happy birthday Yuvraj Singh 2023: 12 दिसंबर 1981 में चंडीगढ़ में जन्मे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह आज पूरे 42 साल के हो गए हैं। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करके टीम इंडिया को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले युवराज सिंह का करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा।

    पिता की जिद ने बनाया क्रिकेटर-

    स्केटर बनने की चाह रखने वाले युवराज को क्रिकेटर पिता योगराज सिंह की जिद ने टीम इंडिया में खेलने पर मजबूर किया, लेकिन युवराज ने यह रोल भी बखूबी निभाया। दरअसल हुआ यह कि टी20 विश्व कप 2007 में भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ था।

    युवराज और धोनी थे क्रीज पर-

    भारत की पारी के दौरान टीम का स्कोर 155 रन था और भारत के लगातार तीन ओवर में तीन विकेट गिर चुके थे। इसके बाद नंबर चार पर बल्लेबाजी करने युवराज सिंह आए। युवराज के साथ नॉन स्ट्राइकर एंड पर धोनी मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें:- Yuvraj Singh की नीलामी में KKR लाया था बड़ा ट्विस्ट, RCB को 4 करोड़ का लगा था फटका

    फ्लिंटॉफ से हुई बहस-

    युवराज ने अगले ओवर में एंड्र्यू फ्लिंटॉफ को दो चौके लगाए, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाज को गुस्सा आया और दोनों के बीच बहस हो गई। ऐसे में अंपायर को विवाद सुलझाने के लिए बीच में आना पड़ा। युवराज सिंह ने मुंह से ज्यादा नहीं बोला और अपना सारा गुस्सा बल्ले पर उतारा।

    खबरें और भी

    एक ओवर में जड़े 6 छक्के-

    अगले ओवर में गेंदबाजी करने स्टुअर्ट ब्रॉड आए। ऐसे में युवराज ने उन्हें एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़ दिए और 12 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मैच में 14 गेंदों में 58 रन बनाए थे और भारत ने यह मैच जीत लिया था।

    कैंसर से पीड़ित-

    2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में युवराज खून की उल्टियां कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद नवंबर 2011 में जब बात सामने आई तो पता चला कि युवराज के सीने में कैंसर है। इस बात का खुलासा होते ही युवराज के फैंस काफी उदास थे। 

    मैदान पर फिर की वापसी-

    वर्ल्ड 2011 के दौरान ही उन्हें कैंसर का पता चल चुका थे, लेकिन युवराज टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने वर्ल्ड कप में बल्ले से 362 रन और गेंद से 15 विकेट चटकाए थे। इसके बाद युवराज ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर मैदान पर वापसी की थी। 

    ये भी पढ़ें:- Australia के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुआ PAK का प्रमुख खिलाड़ी, 30 साल के घातक गेंदबाज को मिली जगह