दबाव में बिखर गए हार्दिक पांड्या! बीच मैच में फैन पर झल्लाए मुंबई इंडियंस के कप्तान, Video ने मचाई तबाही
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में लगातार चौथी हार मिली है, जिससे टीम अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान हार्दिक ...और पढ़ें
-1776424926059_m.webp)
हार्दिक पांड्या को बीच मैच में आया गुस्सा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल-2026 अच्छा नहीं जा रहा है। टीम को अपनी लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई को मात दी। मैच के दौरान मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या एक फैन पर गुस्सा हो गए।
मुंबई को पांच मैचों में चार में हार का सामना करना पड़ा है। उसने सीजन का अपना पहला मैच जीता था और फिर लगातार उसे हार ही मिल रही है। पंजाब के खिलाफ भी मुंबई एक समय अच्छी स्थिति में दिख रही थी, लेकिन अंत के ओवरों में उसके बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। वहीं गेंदबाजों ने भी निराश किया।
फैन पर निकाला गुस्सा
मुंबई की पारी के दौरान पांड्या बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी साइट स्क्रीन के पास एक फैन की मौजूदगी उन्हें परेशान कर रही थी। पांड्या ने उसे इशारे से बैठने को कहा। उन्होंने अपनी जर्सी पकड़ते हुए उस फैन से आराम से अपनी बात कही और बैठने को कहा, लेकिन वह समझ नहीं पाया तो पांड्या झल्ला गए और उन्होंने जोर से हाथ झटकते हुए फैन पर गुस्सा जाहिर किया जिसके बाद फैन बैठ गया।
हालांकि, पांड्या बल्ले से कमाल नहीं कर पाए और श्रेयस अय्यर के एक शानदार कैच ने उनकी पारी का अंत कर दिया। पांड्या ने 12 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली जिसमें एक छक्का शामिल रहा।
In a viral moment from yesterday's MIvsPBKS match, Hardik got angry at a man in the stands and told him to sit down because he was obstructing his vision. The man stood up again on the very next ball, and the stump mic caught Hardik saying, 'Are you fxcking kidding me, f*ckng bcd pic.twitter.com/mUyAChuwsf
— Middle Stump Cricket (@MiddleCricket) April 17, 2026
ऐसा रहा मैच
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के शतक के दम पर 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। डिकॉक ने 60 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 112 रनों की नाबाद पारी खेली। नमन धीर ने 31 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।
पंजाब ने ये टारगेट महज 16.3 ओवरों में हासिल कर लिया। उसके लिए प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में इस युवा बल्लेबाज ने 39 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के मारे। श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। मुंबई इस हार के बाद अंकतालिका में नौवें नंबर पर है। वहीं पंजाब पांच मैचों में चार जीत के साथ पहले नंबर पर है। उसका एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था।