विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को बांटे तोहफे ही तोहफे, वजह जानकर खुश हो जाएगा हर कोई

Published: Fri, 27 Mar 2026 03:34 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ पर प्यार बरसाया है। पांड्या ने ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने जीता लोगों का दिल

हार्दिक पांड्या ने जीता लोगों का दिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट के सितारे हैं। मैदान पर और मैदान के बाहर उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। पांड्या ने फिर ऐसा काम किया जिसके बारे में जो भी सुनेगा उनकी तारीफ ही करेगा। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ से जो वादा किया था वो पूरा किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया की इस खिताबी जीत में पांड्या का रोल अहम रहा था। पांड्या ने इस वर्ल्ड कप की तैयारी वानखेड़े में की थी। इस दौरान स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ ने पांड्या की तैयारी के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई थी और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी थी।

पांड्या ने दिए तोहफे

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को पांड्या ने माना था और उनकी जमकर तारीफ भी की थी। पांड्या ने इस दौरान कहा था कि वह उनका कर्ज जरूर चुकाएंगे। पांड्या ने अपना वादा पूरा किया। पांड्या ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया। टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी ने हर किसी को तोहफे दिए और आर्थिक मदद भी की।

ग्राउंड स्टाफ और पांड्या की मेहनत आखिर में रंग लाई थी और भारत ने तीसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। टीम इंडिया ने साल 2024 में भी टी20 वर्ल्ड कप जीता था। भारतीय टीम लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम है। इसके अलावा वह अपने घर में वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम है।

मुंबई को खिताब दिलाने पर नजरें

अब पांड्या की नजरें मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पहला और कुल छठा खिताब दिलाने पर हैं। मुंबई ने साल 2020 के बाद से अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। अबकी बार मुंबई इस सूखे को खत्म करना चाहेगी। पांड्या ने अपनी कप्तानी में साल 2022 में गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाया था। इसके अगले साल वह गुजरात को फाइनल में भी ले गए थे। हालांकि, 2024 में वह मुंबई आ गए और उन्हें कप्तानी सौंप दी गई, लेकिन यहां वह कप्तानी में सफल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: किसने खेली थी आईपीएल की पहली बॉल और किसके हिस्से आया था फर्स्ट विकेट?

यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'पांच पांडव मचाएंगे तांडव', आईपीएल के पहले मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।