विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hardik Pandya: पत्नी और बेटे की तस्वीर देख भर आया हार्दिक पांड्या का दिल, लाइक करते हुए दो बार किया कमेंट

Published: Wed, 24 Jul 2024 08:22 PM (IST)

हार्दिक पांड्या ने तलाक के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पत्नी नताशा और बेटे की एक तस्वीर को लाइक ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने नताशा की पोस्ट को किया लाइक। फोटो- सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या ने नताशा की पोस्ट को किया लाइक। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. तलाक के बाद हार्दिक ने नताशा की पोस्ट की लाइक
  2. नताशा ने बेटे का साथ शेयर की तस्वीरें
  3. हार्दिक ने दो बार पोस्ट पर किया कमेंट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक हुए हफ्ता भर से ज्यादा का समय बीत चुका है। अब नताशा से तलाक होने के बाद हार्दिक पांड्या ने पत्नी की पोस्ट पर लाइक और कमेंट किया है। नताशा ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस पर हार्दिक का रिएक्शन आया है।

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने अपनी चार साल की शादी को तोड़ अलग हो गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के कुछ दिन बाद ही हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर नताशा से तलाक की पुष्टि की। हार्दिक ने लिखा कि रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन एक मुश्किल भरा फैसला लेना पड़ा। दोनों ने आपसी समझौते से एक दूसरे से अलग होने की पुष्टि की।

View this post on Instagram

A post shared by @natasastankovic__

हार्दिक पांड्या ने किया कमेंट

तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक बेटे अग्त्स्य के साथ सर्बिया चली गई हैं। वहां बेटे के साथ एक म्यूजिम में घूमने पहुंची। इसकी तस्वीरें नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। बेटे और पत्नी की तस्वीर देख हार्दिक पांड्या ने भी इसे लाइक किया। इतना ही नहीं कमेंट भी किया। हार्दिक ने कमेंट करते हुए दिल का इमोजी के साथ तीन और अलग-अलग इमोजी बनाई।

यह भी पढे़ं- 25 साल की एक्ट्रेस के प्यार में डूबे हार्दिक पांड्या! वर्ल्ड टी20 चैंपियन ने इंस्टाग्राम पर किया फॉलो

श्रीलंका दौरे पर हैं हार्दिक पांड्या

गौरतलब हो कि हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। हार्दिक पांड्या से टी20 की कप्तानी और वनडे की उपकप्तान छीन ली गई है। टी20 के लिए सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, हार्दिक की जगह शुभमन गिल को वनडे और टी20 में उपकप्तानी सौंपी गई है। 

यह भी पढ़ें- IND vs SL: कप्तानी को लेकर Surya-Hardik की दोस्ती में आई दरार? स्टार ऑलराउंडर की Video से सामने आई सच्चाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।