इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, विराट कोहली का खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर
इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या दिखाई नहीं देंगे। वह चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं। ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या को चोट ने किया परेशान
HighLights
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हार्दिक पांड्या
विराट कोहली का खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर
आईपीएल फाइनल में लगी थी विराट को चोट
अभिषेक त्रिपाठी, स्पोर्ट् डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे से पहले झटका लगा है। उसके स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है और वनडे सीरीज खेलनी है।
वहीं मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली के इंग्लैंड जाने का फैसला 22 जून को होगा। इस तारीख को विराट फिटनेस टेस्ट देंगे जिसके बाद पता चलेगा कि वह अंग्रेजों के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे या नहीं।
अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेले पांड्या
पांड्या अफगानिस्तान सीरीज से पहले बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काम कर रहे थे और वहां से निकलने ही वाले थे कि उनको जांघ में स्ट्रेन हुआ। इसके बाद पांड्या ने तुरंत मेडिकल टीम को इस बारे में जानकारी दी। पांड्या का स्कैन कराया गया है और फिर वह अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो गए। उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं है और वह इस सीरीज में भी नहीं खेलेंगे।
हार्दिक पांड्या चोट के कारण इंग्लैंड में वनडे सीरीज से भी बाहर। विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट 26 जून को इंग्लैंड में होगा। उसके बाद पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज खेलेंगे कि नहीं।#indiancricket
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) June 20, 2026
पांड्या ने अभी तक उतनी फिटनेस हासिल नहीं की है कि वह वनडे फॉर्मेट के हिसाब से गेंदबाजी करने और खेलन के लिए फिट घोषित किए जा सकें। उनको मैच फिट होने में अभी समय लगेगा।
लंदन में हैं विराट कोहली
कोहली को आईपीएल-2026 के फाइनल में चोट लगी थी और इसी कारण वह अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हैं। कोहली इस समय लंदन में है और सीओई की टीम लंदन में ही उन पर नजरें रखे हुए है। कोहली को एक रिहैब प्रोग्राम दिया गया है जो वो फॉलो कर रहे हैं जिससे उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। 22 जून को वह सीओई की रिपोर्ट करेंगे।