IND W vs SA W: हरमनप्रीत कौर के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! मेंस-विमंस T20I इतिहास में किसी ने नहीं किया ये काम
विमंस टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में रविवार को भारतीय महिला टीम का सामना साउथ अफ्रीका महिला टीम से होगा। ...और पढ़ें
-1781955820578_m.webp)
हरमनप्रीत कौर
HighLights
भारत का सामना साउथ अफ्रीका से
तीसरी जीत पर भारतीय टीम की नजर
हरमन के खाते में एक और उपलब्धि
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में रविवार को भारतीय महिला टीम का सामना साउथ अफ्रीका महिला टीम से होगा। यह मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम की नजर साउथ अफ्रीका को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास इतिहास रचने का मौका है।
200वां टी20 इंटरनेशनल मैच
हरमनप्रीत कौर अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरती हैं तो यह उनके करियर का 200वां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा। ऐसे में वह मेंस और विमंस टी20 इंटरनेशनल में 200 मुकाबले खेलने वाली इकलौती प्लेयर बन जाएंगी। मेंस T20I में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा 163 मैच खेले हैं।
विमंस T20I में सबसे ज्यादा मैच
- हरमनप्रीत कौर: 199
- सूजी बेट्स: 184
- डैनी वायट: 182
- एलिस पेरी: 177
- स्मृति मंधाना: 168
मेंस T20I में सबसे ज्यादा मैच
- पॉल स्टर्लिंग: 163
- रोहित शर्मा: 159
- जॉर्ज डॉकरेल: 157
- जोस बटलर: 155
- मोहम्मद नबी: 152
हरमन के रिकॉर्ड पर नजर
टी20 इंटरनेशनल में कौर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 199 मैच की 178 पारियों में 4123 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 30.09 की रही है। इस प्रारूप में हरमन के नाम 17 अर्धशतक और 1 शतक है। उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है। वह विमंस T20I में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।
विमंस T20I में सबसे ज्यादा रन
- सूजी बेट्स: 4739
- स्मृति मंधाना: 4475
- हरमनप्रीत कौर: 4123
- सोफी डिवाइन: 3786
- चमारी अथापथु: 3783
यह भी पढ़ें- IND W vs SAW Live Streaming: विश्व कप में 'हैट्रिक' के लिए तैयार भारतीय बेटियां! मोबाइल पर FREE में देखें लाइव मैच