IND W vs SAW Live Streaming: विश्व कप में 'हैट्रिक' के लिए तैयार भारतीय बेटियां! मोबाइल पर FREE में देखें लाइव मैच
विमंस टी20 विश्व कप 2026 में विजयी रथ पर सवार भारतीय बेटियां रविवार को साउथ अफ्रीका विमंस टीम से टकराएंगी। ...और पढ़ें

तीसरी जीत पर भारत की नजर।
HighLights
विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम
अब तक जीते हैं दोनों मुकाबले
श्रेयंका पाटिल टीम से बाहर हुईं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस टी20 विश्व कप 2026 में विजयी रथ पर सवार भारतीय बेटियां रविवार को साउथ अफ्रीका विमंस टीम से टकराएंगी। मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले इस मैच में भारतीय विमंस टीम की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से और पिछले मैच में नीदरलैंड को 95 रन से धुल चटाई।
अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? साथ ही आप इस मुकाबले को अपने टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा?
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच विश्व कप का मैच रविवार, 21 जून को खेला जाएगा।
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच विश्व कप का मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।
खबरें और भी
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच विश्व कप का मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच विश्व कप भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले होगा।
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच विश्व कप के मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच विश्व कप के मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच विश्व कप के मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच विश्व कप के मैच को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट और अन्य खबरें और दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
हेड टू हेड
भारतीय विमंस टीम और साउथ अफ्रीका विमंस टीम के बीच कांटे के टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो भारतीय महिलाओं का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 24 बार टक्कर हुई है। इस दौरान इंडिया ने 11 और साउथ अफ्रीका ने 10 मैच जीते हैं। 3 मैच बेनतीजा भी रहे हैं।
भारतीय स्क्वॉड में हुआ बदलाव
नीदरलैंड के खिलाफ महिला T20 वर्ल्ड कप मैच में फील्डिंग करते समय श्रेयंका पाटिल के टखने में चोट लग गई, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह प्रेमा रावत को भारतीय टीम में जगह मिली है।
भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव, प्रेमा रावत।
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम
सुने लुस, लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेरी डर्कसन, नादिन डी क्लार्क, मारिजैन कप्प, क्लो ट्रायोन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, तजमिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क।
यह भी पढ़ें- Women's T20 World Cup: भारतीय टीम को लगा करारा झटका, श्रेयंका पाटिल हुईं बाहर; रिप्लेसमेंट के नाम का एलान
यह भी पढ़ें- IND W vs NL W 2026 Highlights: भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से दी पटखनी, हासिल की अब तक की सबसे बड़ी जीत