IPL 2026 का पूरा सीजन मिस करेंगे हर्षित राणा? बैसाखी के सहारे चलते हुए वीडियो ने बढ़ाई KKR की मुश्किलें
तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। उनका बैसाखी के सहारे चलते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसने केकेआर को भी चिंता म ...और पढ़ें
HighLights
बैसाखी के सहारे चलते दिखे हर्षित राणा
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स के दौरान दिखे राणा
आईपीएल 2026 में खेलना होगा मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। कोलकाता को पहले मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा और उसके बाद उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया। कोलकाता को शायद एक और रिप्लेसमेंट ढूंढ़ना पड़ सकता है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नया वीडियो सामने आया है, जिसने चिंताएं बढ़ा दी हैं।
राणा पिछले कुछ समय से चोटिल चल रहे हैं। वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन चोट की वजह से बाहर होना पड़ा था। हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था। उम्मीद थी कि राणा आईपीएल 2026 से पहले ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। दाएं हाथ के पेसर को बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स के दौरान देखा गया, जहां वे बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दिए।
हर्षित राणा के वीडियो ने बढ़ाई KKR की चिंता
मुंबई में रविवार को बीसीसीआई अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस दौरान राणा भी वहां पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अवॉर्ड के दौरान भी, जब राणा के नाम का एलान हुआ, तो खुद उठकर नहीं जा सके। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने उन्हें खुद आकर अवॉर्ड से सम्मानित किया। ऐसे में अब राणा के आईपीएल 2026 से बहर होने की अटकलें लग रही हैं।
अगर हर्षित पूरे सीजन से बाहर होते हैं, तो केकेआर का पेस अटैक काफी कमजोर हो सकता है। उन्होंने पहले से ही रहमान को रिलीज कर दिया था। अब राणा के बाहर होने से उन्हें बड़ा झटका लग सकता है। 9 फरवरी को हर्षित की सर्जरी हुई थी, जिसमें ये कहा गया था कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में 2-3 महीने लग सकते हैं।
खबरें और भी
IPL 2026 में कोलकाता का पहला मैच
आईपीएल 2026 के शुरूआती मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है। इसकी शुरूआत 28 मार्च से होने वाली है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। तो वहीं कोलकाता अपने अभियान का आगाज 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।
Harshit Rana’s injury is quite serious. He is not able to walk properly and is using a stick to walk. Even then, he came to the Naman Awards show today. If he had not come, it would have been completely understandable. Because of this injury, he will also not play in this year’s… pic.twitter.com/KIGdiSdHYV
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 15, 2026