Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित शर्मा नहीं शुभमन गिल को बताया गया चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता कप्तान, फैंस ने BCCI पर जमकर निकाली भड़ास

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 10:28 AM (IST)

    बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान शुभमन गिल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेता कप्तान दिखाया गया। इसके बाद रोहित शर्मा के फैंस काफी नाराज हैं और क्रिके ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा-शुभमन गिल

    रोहित शर्मा-शुभमन गिल

    HighLights

    1. शुभमन गिल को बताया गया चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान

    2. फैंस ने बीसीसीआई पर जमकर निकाला गुस्सा

    3. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीती थी ट्रॉफी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के फैंस को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नाराज कर दिया है। दरअसल, बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान बड़ी गलती हुई। इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेता कप्तान शुभमन गिल को दिखाया गया। इसके बाद फैंस ने बोर्ड के खिलाफ नाराजगी जताई। फैंस का कहना है कि बीसीसीआई नया इतिहास लिखने की कोशिश कर रही है।

    बीसीसीआई ने हाल ही में 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान भारत के वे सभी कप्तान मौजूद थे, जिन्होंने 2025 और 2026 में आईसीसी ट्रॉफी जीती है। हालांकि, रोहित वहां पर नहीं थे लेकिन उनकी कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की थी। इस दौरान ग्राफिक्स में गिल को चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता कप्तान दिखाया गया, जिससे फैंस नाराज हो गए हैं।

    ग्राफिक्स में गलती से भड़के रोहित फैंस

    समारोह के दौरान एक बड़ी चूक हो गई, जिसने रोहित शर्मा के फैंस को काफी नाराज कर दिया। जब भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल स्टेज पर थे और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पर बात कर रहे थे, तो स्क्रीन पर ग्राफिक्स में उन्हें विनिंग कैप्टन, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लिखकर दिखाया गया।

    हालांकि, सब जानते हैं कि 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती थी। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम ने यह खिताब अपने नाम किया था। शुभमन गिल उस टीम में अहम बल्लेबाज थे, उन्होंने टूर्नामेंट में 188 रन बनाए, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 भी शामिल है। इसी वजह से फैंस नाराज हो गए। एक फैन ने लिखा, "बीसीसीआई दोबारा इतिहास लिखने की कोशिश कर रही है।" एक और फैन ने लिखा, "चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शुभमन गिल कप्तान थे, मुझे लगा कि रोहित शर्मा थे।" तो वहीं एक और प्रशंसक ने लिखा, "ये तो दिनदहाड़े चोरी है।"

    खबरें और भी

    गिल का शानदार 2025 सीजन

    शुभमन गिल ने 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों में उन्होंने 754 रन बनाए, जिसमें चार शतक और उच्चतम स्कोर 269 शामिल था। उनका औसत 75.40 रहा। पूरे साल उन्होंने टेस्ट में 983 रन बनाए। वनडे में भी वे नंबर-1 बल्लेबाज थे और चैंपियंस ट्रॉफी में अहम भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज की हार नहीं पचा सका पाकिस्तान, अंपायर पर बड़ा आरोप लगाकर दर्ज की शिकायत

    यह भी पढ़ें- पत्नी वंशिका के साथ घर पहुंचे कुलदीप, रेड कारपेट बिछाकर हुआ स्वागत; अब रिसेप्शन की तैयारी