Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी वंशिका के साथ घर पहुंचे कुलदीप, रेड कारपेट बिछाकर हुआ स्वागत; अब रिसेप्शन की तैयारी

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 11:33 PM (GMT+05:30)

    हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कुलदीप यादव का 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन होगा। इस समारोह में क्रिकेट व फिल्मी जगत के सितारों संग ...और पढ़ें

    कुलदीप यादव और  वंशिका के साथ लिए सात फेरे

    कुलदीप यादव और वंशिका के साथ लिए सात फेरे

    HighLights

    1. शादी के बाद पत्नी संग कानपुर पहुंचे कुलदीप यादव

    2. 17 मार्च को होगा कुलदीप और वंशिका का रिसेप्शन

    3. रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं बड़ी हस्तियां

    जागरण संवाददाता, कानपुर: उत्तराखंड के मसूरी में विवाह के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव रविवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। यहां कुलदीप व वंशिका का स्वागत रेड कारपेट पर किया गया।

    पुष्प वर्षा व बैंड बाजे की धुन के बीच कुलदीप ने पत्नी वंशिका के साथ घर में प्रवेश किया। अब 17 मार्च को लखनऊ स्थित होटल सेंट्रम में होने वाले रिसेप्शन की तैयारी शुरू हो गई है। वहां पर देश-विदेश के कई क्रिकेटरों के साथ फिल्मी जगत के सितारे और राजनेताओं के आने की उम्मीद है।

    योगी और राजीव शुक्ला भी करेंगे शिरकत

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। विवाह के अगले दिन ही कुलदीप पत्नी वंशिका और परिवार के सदस्यों के साथ फ्लाइट से कानपुर एयरपोर्ट पर दोपहर बाद लगभग चार बजे पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से डिफेंस कॉलोनी स्थित घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में कुलदीप की एक झलक के लिए शहर के क्रिकेट प्रेमी आतुर दिखे।

    नवदंपती के स्वागत के लिए डिफेंस कॉलोनी स्थित घर को फूलों से सजाया गया है। बताया जा रहा है कि 17 मार्च को लखनऊ में होने वाले रिसेप्शन में कई विदेशी क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं। मसूरी में हुए विवाह समारोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री, क्रिकेटर रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार, तिलक वर्मा, यजुवेंद्र चहल सहित कई खिलाड़ी शामिल हुए थे।

    आईपीएल पर करेंगे फोकस

    शादी के कार्यक्रमों से निपटने के बाद कुलदीप का पूरा ध्यान 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में होगा। वह हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट से लौटने के बाद भी वह शादी के बंधन में बंधे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव की शादी में लगा फिल्मी हस्तियों से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गजों का मेला, खास थीम में हुआ समारोह

    यह भी पढ़ें- क्रिकेटर कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर निकले बरात लेकर, आज मसूरी में बचपन की दोस्त के साथ लेंगे सात फेरे