हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान वनडे टीम की कप्तानी, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को नई ऊंचाइयों पर ले गए
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी है।
-1784688893568_m.webp)
हशमतुल्लाह शाहिदी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी है। शाहिदी ने जनवरी 2022 से लेकर जून 2026 में भारत में भारत के खिलाफ हुई सीरीज तक अफगान टीम की कमान संभाली।
उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने 55 वनडे मैच खेले। इस दौरान टीम को 27 में जीत मिली और 25 में हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं 3 मुकाबले बेनतीजा भी रहे।
ICC इवेंट्स में मचाया गदर
31 साल के शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 2023 में एशिया कप, वनडे वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया। उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान को 2023 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत मिली। उस विश्व कप में अफगनिस्तान लगभग सेमीफाइनल में पहुंच ही गया था। टीम छठे स्थान पर रही थी। यही वजह थी कि टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टिकट कटाया था।
इतनी सीरीज जीतीं
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को मात दी थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद हो गया था। ऐसे में टीम एक बार फिर सेमीफाइनल नहीं खेल पाई थी। शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश (तीन बार), जिम्बाब्वे (दो बार) और दक्षिण अफ्रीका-आयरलैंड (एक-एक बार) को भी द्विपक्षीय सीरीज में हराया।
चेन्नई में लगाया शतक
कप्तान के तौर पर शाहिदी के प्रदर्शन में थोड़ा निखार आया। कप्तान के तौर पर न खेलने पर उनका औसत 32.97 और स्ट्राइक रेट 64.39 था। कप्तान रहने के दौरान ये आंकड़े थोड़े बेहतर होकर क्रमशः 33.79 और 70.77 हो गए।
96 मैचों में उनका एकमात्र वनडे शतक अफगानिस्तान के पिछले वनडे मैच में चेन्नई में भारत के खिलाफ आया था। उन्होंने 131 गेंदों पर 102 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की अगली सीरीज अगस्त में होगी। 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम आयरलैंड का दौरा करेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।