IND vs AFG: हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक लगाकर 4,644 दिनों का इंतजार किया खत्म, सुनील गावस्कर के क्लब में मारी एंट्री
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने सुनील गावस्कर के क्लब में जगह बना ली है। ...और पढ़ें

हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ शतक लगाया
HighLights
हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ लगाया शतक
हशमतुल्लाह ने 4,644 दिनों का इंतजार किया खत्म
शाहिदी ने सुनील गावस्कर के क्लब में बनाई जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ चेपॉक में खेलते हुए अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक लगाया है। इसी के साथ उन्होंने 4,644 दिनों के इंतजार को समाप्त कर दिया है। उन्होंने अपने वनडे करियर में पहली बार सेंचुरी लगाई है। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 97 रन बनाए थे लेकिन शतक नहीं लगा पाए थे। अब उन्होंने भारत के खिलाफ ये कारनामा कर दिखाया है।
भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों को जीतकर सीरीज में पहले से ही अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने मध्य ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की। कप्तान हशमत ने अजमतुल्लाह उमरजई के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, शाहिदी के शतक के बावजूद अफगानिस्तान 218 रन ही बना सकी।
हशमतुल्लाह शाहिदी ने खत्म किया इंतजार
हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान के लिए साल 2013 में डेब्यू किया था। इसके बाद से अब तक वे वनडे में शतक नहीं लगा सके थे। वे वनडे में पदार्पण के बाद सबसे अधिक दिनों बाद शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। शाहिदी ने डेब्यू से 4,644 दिनों बाद शतक लगाया है। लिस्ट में सबसे ऊपर जिम्बाब्वे के रेजिस चकाब्वा मौजूद हैं, जिन्होंने 5040 दिनों बाद शतक लगाया था। सूची में भारत के सुनील गावस्कर का भी नाम शामिल है।
डेब्यू से लेकर शतक बनाने के लिए सबसे अधिक दिन लेने वाले बल्लेबाज-
- 5040 - रेजिस चकाब्वा (2008-22)
- 4858 - सुनील गावस्कर (1974-87)
- 4674 - अर्जुन रणतुंगा (1982-94)
- 4644 - हशमतुल्लाह शाहिदी (2013-26)
- 4639 - नासिर हुसैन (1989-03)
शाहिदी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
शाहिदी ने भले ही अफगानिस्तान के लिए अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया लेकिन इसके साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शाहिदी अफगानी टीम के वनडे में सबसे धीमा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में इब्राहिम जादरान का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने 131 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी। हशमत ने शतक लगाने के लिए 126 गेंदें खेली हैं।
खबरें और भी
अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे धीमा शतक-
- इब्राहिम जादरान - 131 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
- हशमतुल्लाह शाहिदी - 126 बनाम भारत, 2026
- उस्मान घानी - 125 बनाम जिम्बाब्वे, 2014
- रहमत शाह - 125 बनाम आयरलैंड, 2017
- सेदिकुल्लाह अटल - 125 बनाम जिम्बाब्वे, 2024
यह भी पढ़ें- IND W vs SA W: हरमनप्रीत कौर के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! मेंस-विमंस T20I इतिहास में किसी ने नहीं किया ये काम