Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SL A vs IND A Final: Vaibhav Suryavanshi क्या दांबुला की पिच के चक्रव्यूह को भेद पाएंगे? ट्रॉफी पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 05:11 PM (IST)

    Sri Lanka-A vs India-A Final 2026: ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में रविवार को खेला जाना है। मुकाबले में वैभव सूर्य ...और पढ़ें

    SL A vs IND A: इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए फाइनल मैच

    SL A vs IND A: इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए फाइनल मैच

    HighLights

    1. श्रीलंका-ए और इंडिया-ए के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच

    2. वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सभी की निगाहें

    3. सीरीज में अब तक सूर्यवंशी का नहीं चला है बल्ला

    पीटीआई, दांबुला। Sri Lanka-A vs India-A Tri Nation Series Final। पिछली भिड़ंत में मिली विवादित हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से भारत-ए टीम रविवार को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका-ए का सामना करेगी। इस मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी।

    दांबुला में खेले गए पिछले लीग मैच में श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में भारत-ए को हराया था। उस मुकाबले के बाद सूर्यवंशी और श्रीलंका के विषेन हलामबागे के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। 50 ओवर के बाद मैच टाई रहने पर सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए थे। जवाब में भारत-ए सिर्फ नौ रन ही बना सका था।

    कुगाथस मथुलन ने की थी कमाल की गेंदबाजी

    उस मुकाबले में श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज कुगाथस मथुलन ने सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया था। मैच समाप्त होने के बाद भी तनाव जारी रहा। हलामबागे और वनुजा सहान भारतीय बल्लेबाजों से बहस करते नजर आए। वीडियो में शेडगे को हलामबागे की ओर बल्ला दिखाते देखा गया, जिसके बाद सूर्यवंशी वापस लौटे और श्रीलंकाई खिलाड़ी से उनकी तीखी बहस हो गई।

    दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसे विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव कर शांत कराया। अब देखना होगा कि दोनों टीमें उस घटना को पीछे छोड़ चुकी हैं या नहीं, लेकिन इस मुकाबले में सूर्यवंशी के स्वभाव और दांबुला की धीमी पिचों पर उनकी बल्लेबाजी पर विशेष ध्यान रहेगा।

    खबरें और भी

    IPL में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद दांबुला में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी

    वहीं, आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद श्रीलंका पहुंचे सूर्यवंशी को दांबुला की धीमी पिचों पर संघर्ष करना पड़ा है। उनकी स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी पर इन परिस्थितियों ने अंकुश लगाया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चार मैचों में 14, 44, 21 और 38 रन बनाए हैं, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL को हल्के में लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, BCCI को दे डाली नसीहत

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd ODI: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर रचा इतिहास, 8 साल बाद भारत के लिए बना ये अनोखा रिकॉर्ड