Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जॉश हेजलवुड को मिला नया नाम तो निकल गई मिचेल स्टार्क की हंसी, नाथन लियोन भी रह गए हैरान

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 06:48 PM (IST)

    जॉश हेजलवुड को आईपीएल में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए जमकर सराहना मिल रही है। अपनी गेंदबाजी से हेजलवुड ने आरसीबी को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था। ...और पढ़ें

    ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जॉश हेजलवुड को मिला नया निकनेम
    ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जॉश हेजलवुड को मिला नया निकनेम

    HighLights

    1. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड को मिला नया नाम
    2. ऑस्ट्रेलिया टीम के साथियों ने दीं मजेदार प्रतिक्रिया
    3. आरसीबी को खिताब दिलाने में हेजलवुड का रहा था अहम रोल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुट गई हैं। इसी बीच हाल ही में आरसीबी के साथ आईपीएल-2025 का खिताब जीतकर लौटे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड को नया नाम मिला है। इस नाम को लेकर उनकी टीम के कई खिलाड़ियों ने प्रतिक्रियां दी हैं।

    हेजलवुड ने आरसीबी को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था। इसके बाद ही उन्हें नया नाम मिला है जो है- हेजलगॉड। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल के 12 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए थे और वह इस सीजन टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हरा पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

    यह भी पढ़ें-RCB और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने बेंगलुरू भगदड़ मामले में खटखटाया कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा, पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

    ऑस्ट्रेलिया में नहीं करेगा काम

    उनके शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के फैंस और भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस ने उन्हें ये नाम दिया है। हालांकि, हेजलवुड का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में ये नाम ज्यादा चलेगा नहीं और जल्द ही फीका पड़ जाएगा। हेजलवुड ने आईसीसी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा,"हां, ये नाम जल्दी फीका पड़ जाएगा। भारत के मैदानों पर ये नाम सुनना जाहिर है शानदार लग रहा था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में ये काम करेगा।"

    स्टार्क की छूट गई हंसी

    हेजलवुड के साथी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को जब उनके इस नाम के बारे में पता चला तो उनकी हंसी छूट गई। स्टार्क का मानना है कि हेजलवुड का नया नाम लंबे समय तक बना रहेगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ये नाम लंबे समय तक बना रहे क्योंकि हेजलवुड इसे पसंद नहीं करते हैं। स्टार्क ने कहा, "उम्मीद है कि ये नाम लंबे समय तक बना रहे क्योंकि वह इसे पसंद नहीं करते हैं। उनके कुछ महीने शानदार रहे हैं। वह काफी सारा पैसा कमाकर घर आए हैं। मैं लॉर्ड्स में उन्हें एक्शन में देखना चाहूंगा।"

    खबरें और भी

    वहीं नाथन लियोन ने कहा, "हेजलगॉड, उन्होंने कल अपने आप को इसी नाम से बुलाया था और ये सुनकर मैं काफी हैरान रह गया था।"

    यह भी पढ़ें- WTC Final 2025: 11 जून से होगा आगाज, ऑस्‍ट्रेलिया दूसरी बार खेलेगी फाइनल; जानें निर्णायक मैच से जुड़ी A To Z जानकारी